Fact Check
Search

एशिया कप में पहली बार फाइनल में भिड़ सकते है भारत -पाकिस्तान? ये है समीकरण

एशिया कप 2025 में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला हो सकता है। जानिए एशिया कप के इतिहास, टीमों की स्थिति और सुपर 4 समीकरण।

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 में एशिया कप के 41 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार होने वाला है कि जब फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में भिड़ सकती है। एशिया कप के अब तक 16 एशिया कप 15 फाइनल मुकाबले खेले जा चुके है। जिसमें दोनों टीमों के बीच अब तक एक भी फाइनल नहीं खेला गया हैं। और ये एशिया कप का 17वां संस्करण हैं। हालाँकि एक बार 1993 में दोनों टीमें फाइनल में एक साथ पहुची थी। लेकिन दोनों देशों के बीच सम्बन्ध ठीक न होने के कारण दोनों ने आपस में मैच खेलने से मना कर दिया और फाइनल को रद्द करना पड़ा।

भारत है सबसे बेहतर टीम

भारत एशिया कप के इतिहास की सबसे बेहतर टीम है। क्योंकि उसने अब तक 15 फाइनल में से 11 फाइनल मुकाबले खेले हैं। और वहीं 8 बार फाइनल में जीत हासिल की है। जबकि श्रीलंका ने अब तक अब तक 6 बार और पाकिस्तान ने मात्र 2 बार इस खिताब को अपने नाम किया है।

आज तय होगा दूसरा फाइनलिस्ट

एशिया कप का फाइनल मुकाबला 28 तारीख को खेला जाना हैं। जिसके लिए भारत ने पहले ही क्वालीफाई कर लिया हैं। और आज बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में दूसरा फाइनलिस्ट भी तय हो जाएगा। दोनों ही टीमों ने अब तक सुपर 4 में 2-2 मुकाबले खेले हैं। जिसमें दोनों ने ही 1-1 मुकाबलों में जीत हासिल की हैं। आज जो भी मैच जीतेगा वो अपना अगला मुकाबला भारत के साथ सीधे फाइनल में खेलेगा।

मुकाबले की नहीं है अहमियत

सुपर 4 में होने वाला भारत और श्रीलंका का मुकाबला अब एशिया कप के फाइनल के नजरिए से अब जरूरी नहीं रह गया है । क्योंकि श्रीलंका पहले ही फाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं। और आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले में तय हो जाएगा कि कौन सी टीम भारत के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी। हालाँकि दोनों ही टीमें इस मैच को जीतना चाहेगी। भारत इस मैच को जीतकर अजेय रहकर फाइनल में पहुँचना चाहेगा। वहीं श्रीलंका सुपर 4 में अपना सफर जीत के साथ समाप्त करना चाहेगी। आपको बता दे कि श्रीलंका ने अब तक सुपर 4 के मुकाबले म् एक भी जीत हासिल नहीं की हैं।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.