Fact Check
Search

चंद्रशेखर आजाद ने ज़िंदगी बर्बाद की, अब जान देने जा रही हूँ-रोहिणी घावरी

रोहिणी घावरी, चंद्रशेखर आज़ाद

स्विट्ज़रलैंड में रह रही रोहिणी ने सोशल मीडिया पर दी जान देने की धमकी।

कई वीडियो और फोटो शेयर कर चंद्रशेखर पर रिश्ते के नाम पर शोषण का आरोप।

 

भीम आर्मी के संस्थापक और लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद पर गंभीर आरोप लगाने वाली रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर जान देने की धमकी दी है। रोहिणी ने एक फोटो शेयर किया है, जिसमें चंद्रशेखर एक महिला और बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को पोस्ट करते हुए रोहिणी ने लिखा कि चंद्रशेखर ने उनकी ज़िंदगी बर्बाद कर दी और अब खुशी मना रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टैग करते हुए कहा कि “अगर वह मर गईं तो उनकी लाश भारत वापस न लायी जाए।”

रोहिणी का आरोप

रोहिणी का आरोप है, कि चंद्रशेखर ने उनके साथ 5 साल तक रिश्ते के नाम पर यौन शोषण किया। उन्होंने कई वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें दावा है कि वह और चंद्रशेखर वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे हैं। रोहिणी का कहना है, कि चंद्रशेखर उन्हें भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करते थे, जान देने की धमकी देकर रिश्ते में ज़बरदस्ती बांधे रखते थे।

रोहिणी घावरी कौन है ?

रोहिणी घावरी मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं। उनके पिता अस्पताल में सफाई कर्मचारी हैं। पढ़ाई में होनहार रोहिणी को स्विट्ज़रलैंड से पीएचडी के लिए एक करोड़ की स्कॉलरशिप मिली थी। वह फिलहाल वहीं रहती और काम करती हैं। रोहिणी साल 2019 में पढ़ाई के लिए विदेश गई थीं, तभी उनका संपर्क चंद्रशेखर से हुआ। उनका दावा है कि तब से लेकर अब तक चंद्रशेखर ने उन्हें धोखा दिया और यौन शोषण किया।

रोहिणी पहले भी यूनाइटेड नेशन्स में अपने भाषण के कारण चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने ‘जय श्रीराम’ बोलकर अपना संबोधन शुरू किया था। अब उनका कहना है, कि समाज को उनकी सच्चाई सुननी ही होगी।

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.