नवरात्रि पर नीता अंबानी का नौ रंगों वाला बनारसी लहंगा
हीरे-पन्नों के गहनों से सजा पारंपरिक अंदाज़ सोशल मीडिया पर छा गया।
इस नवरात्रि पर नीता अंबानी का पारंपरिक अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आया। उन्होंने एक खास बनारसी लहंगा पहना हुआ था। जिसमें देवी दुर्गा के नौ रूपों के प्रतीक के तौर पर नौ रंग शामिल थे। इस लहंगे को मेड बाय ऐम.के ने डिजाइन किया था। इसमें सफेद, लाल, नीला, पीला, हरा, ग्रे, नारंगी, मोर हरा और गुलाबी रंग का सुंदर पैचवर्क किया गया था। जरी और हाथ की कढ़ाई ने इसे और भव्य बना दिया। नीता ने इसे गुलाबी ब्लाउज और गुलाबी लेहरिया दुपट्टे के साथ पहना।
अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हीरे और पन्नों का मल्टी-लेयर हार, बड़े इयररिंग्स, मांग टीका और कंगन पहने। उनका मेकअप मशहूर आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर ने किया, जिससे वह और भी आकर्षक नजर आईं।
नीता अंबानी का यह लुक नवरात्रि और गरबा नाइट के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गया है। इसमें परंपरा और आधुनिक फैशन का सुंदर मेल दिखा, जिसने सभी का ध्यान खींचा।