अमेरिका के वर्जीनिया में कैरी एडवर्ड्स ने ChatGPT की मदद से लॉटरी टिकट खरीदा
टिकट से 1.5 लाख डॉलर (करीब 1.32 करोड़ रुपये) का इनाम जीत लिया। जीती रकम को वह चैरिटी में दान करेंगी।
आज के डिजिटल जमाने में लोग कहानी लिखने के लिए आर्टिकल लिखने के लिए तो कई बीमारियों का पता लगाने के लिए भी chat gpt का इस्तेमाल करते हैं।
वहीं अमेरिका के मिडलोथियन की रहने वाली कैरी एडवर्ड्स ने चैटजीपीटी की मदद से वर्जीनिया लॉटरी में बड़ा इनाम जीत लिया है ।
उसने लॉटरी टिकट खरीदने के लिए chat gpt की मदद ली और 1.5 लाख लगभग (1.32) करोड़ की राशि अपने नाम कर ली है।
कैरी ने वर्जीनिया लॉटरी का टिकट खरीदते समय ChatGPT से नंबर चुनने के लिए कहा। एआई द्वारा सुझाए गए नंबरों में से पहले पांच में से चार नंबर और पावरबॉल नंबर मैच हो गए। इससे उन्हें 50,000 डॉलर (लगभग 44 लाख रुपये) का इनाम मिला।
चूंकि कैरी ने टिकट पर ‘पावर प्ले’ ऑप्शन के लिए 1 डॉलर एक्स्ट्रा दिया था, इसलिए इनाम तीन गुना बढ़कर 1,50,000 डॉलर हो गया।
पूरी रकम करेंगी दान!
उन्होंने ऐलान किया है कि जीती हुई रकम को वो चैरिटी में दान कर देंगी।
एसोसिएशन फॉर फ्रंटोटेम्पोरल डिजनरेशन (AFTD) को दी जाएगी । ताकि उस बीमारी पर रिसर्च में मदद मिल सके जिससे उनके पति की मौत हुई थी। इसके अलावा, वह शालोम फार्म्स को खाद्य असुरक्षा से लड़ने के लिए और नेवी-मरीन कॉर्प्स रिलीफ सोसाइटी को सैन्य सेवा के सदस्यों और उनके परिवारों की मदद के लिए भी दान देंगी।
कैरी ने बाद में मीडिया को बताया कि जब उन्होंने टिकट खरीदा, तो उन्होंने यूं ही चैटजीपीटी से बात करने और कुछ नंबर देने के लिए कहा। बाद में वह इस बारे में भूल गईं। दो दिन बाद, जब वह एक मीटिंग में बैठी थीं, तो उनके फोन पर लॉटरी का इनाम लेने के लिए एक मैसेज आया। उन्हें लगा कि यह कोई फ्रॉड है। लेकिन उन्होंने उसी बीच लॉटरी खरीदी थी तो, जब उन्होंने मैसेज को कन्फर्म किया, तो वह हैरान हो गई कि यह बात सच है और वो लॉटरी जीत चुकी है।