Search

दिवाली पर अयोध्या में अंधेरा करूंगा’, SIKH FOR JUSTICE ने जारी किया पन्नू का भड़काऊ वीडियो

खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस का फिर भड़काऊ वीडियो जारी, गुरवंत सिंह पन्नू ने भारत को दी धमकी।

पन्नू ने कहा– “19 अक्टूबर तक बाहरी लोग पंजाब छोड़ दें, वरना अंजाम भुगतना होगा।”

धमकी में दिवाली पर अयोध्या की रोशनी को अंधेरा करने की बात भी कही।

दिवाली पर अयोध्या में अंधेरा करूंगा

खालिस्तान संगठन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है।  सिख फॉर जस्टिस के गुरवंत सिंह पन्नू ने भारत को लेकर एक भड़काऊ वीडियो जारी किया है जिसमें  पन्नू भारत को धमकी देते हुए साफ तौर पर नजर आ रहे हैं।

क्या है पन्नू की धमकी

पन्नू ने कहा जो अन्य राज्यों से आए लोग हैं वे  19 अक्टूबर तक पंजाब को छोड़ दे अन्यथा परिणाम अच्छे नहीं होंगे।  इसके साथ ही पन्नू ने कहा कि पंजाब, हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है।  दिवाली में जब अयोध्या में दिए जलेंगे तब वह वहां अंधेरा कर देगा । आपको बता दे सिख फॉर जस्टिस अमेरिका का अलगाववादी संगठन है जिस पर कुछ साल पहले भारत सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था । यह अलगाववादी संगठन भारतीय एंबेसी पर खालिस्तान  समर्थकों को निशाना बनाने का और उन पर जासूसी करवाने का आरोप कई सालों से लगते रहा है।

कुछ दिन पहले ही कनाडा की सरकार ने यह स्वीकार किया था कि उनकी जमीन पर  खालिस्तानियों को समर्थन मिलता रहा है । खालिस्तान समर्थक भारत और कनाडा के बीच संबंध सुधार में सबसे बड़ा रोड़ा बने हुए है । कुछ दिन पहले ही सिख फॉर जस्टिस  ने घोषणा की थी कि  वैंकूवर में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास का 18 सितंबर को वह घेराव करेगा। । सिख फॉर जस्टिस ने कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक को निशाना बनाते हुए एक पोस्टर भी जारी किया था।

कनाडा का कबूलनामा

कनाडा में बब्बर खालसा इंटरनेशनल और सिख यूथ फेडरेशन जैसे खालिस्तानी संगठन सक्रिय हैं, जो पंजाब को अलग खालिस्तान बनाने की मांग करते रहे हैं। कनाडा सरकार ने अपनी रिपोर्ट असेसमेंट ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एंड टेररिस्ट फाइनेंसिंग रिस्क इन कनाडा 2025 में माना कि ये संगठन देश-विदेश से फंडिंग पाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.