Fact Check
Search

कानपुर से उन्नाव पहुंचा “आई लव मोहम्मद” विवाद ,बिना अनुमति निकाला जुलूस, 8 नामजद

कानपुर से उन्नाव पहुंचा “आई लव मोहम्मद” विवाद, बिना अनुमति निकाला जुलूस, 8 नामजद

उन्नाव: गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के मनोहर नगर में रविवार रात अचानक बिना अनुमति निकले जुलूस से माहौल गरमा गया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इलाके में दहशत फैल गई और कई दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिए। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है।

“आई लव मोहम्मद” विवाद से जुड़ा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद कानपुर से शुरू हुआ था। वहां दर्ज हुई एफआईआर के बाद कई जिलों में माहौल बिगाड़ने की कोशिशें देखी जा रही थीं। शनिवार को भी उन्नाव में गुपचुप तरीके से जुलूस निकाला गया, लेकिन रविवार रात शुक्लागंज में बड़ी संख्या में युवक नारेबाजी करते हुए निकले और मामला उग्र हो गया।

लाठीचार्ज से मची भगदड़

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो चुकी थी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो जुलूस में शामिल लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग घरों में दुबक गए और बच्चे-बुजुर्ग सहम गए।

प्रशासन की नाकामी उजागर

शनिवार को निकले जुलूस की भनक तक पुलिस को न लगना और रविवार को देर से सूचना मिलना खुफिया तंत्र की बड़ी चूक मानी जा रही है। उपद्रवियों ने इसी का फायदा उठाया और कई घरों व दुकानों को नुकसान पहुंचाया।

सोशल मीडिया पर निगरानी

एसपी जय प्रकाश सिंह खुद मौके पर पहुंचे और कई थानों की फोर्स तैनात की। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। साइबर सेल भी “आई लव मोहम्मद” विवाद से जुड़ी भड़काऊ पोस्टों की जांच कर रही है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

धारा 163 लागू, 8 नामजद

गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को नामजद किया है, जबकि 25-30 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने और उपद्रव फैलाने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। फिलहाल जिले में धारा 163 डीएमपीएस एक्ट लागू कर दी गई है, जिसके तहत पांच से अधिक लोगों का एक साथ जुटना प्रतिबंधित है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.