नवरात्रि के पहले दिन अरुणाचल पहुंचे प्रधानमंत्री ने दी सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और पर्यटन की नई योजनाएँ; कहा – हमारी राजनीति वोटों की नहीं, राष्ट्र प्रथम की है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर है अरुणाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5100 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा अरुणाचल और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है, कि सीमावर्ती इलाकों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पर्यटन और डिजिटल सेवाओं को तेजी से बढ़ाया जाए। लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कि “नवरात्रि के प्रथम दिवस अरुणाचल आकर उनकी यात्रा और भी खास हो गई है। उन्होंने बताया कि, आज से अगली पीढ़ी का GST सुधार लागू हो गया है,और GST बचत उत्सव शुरू हो चुका है।”

कांग्रेस पर निशाना
अपने भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच की वजह से अरुणाचल और पूरा पूर्वोत्तर दशकों तक पिछड़ा रहा। पिछली सरकारों को लगता था कि यहां की आबादी कम है और लोकसभा की सिर्फ दो सीटें हैं, इसलिए ध्यान देने की जरूरत नहीं।
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का मकसद केवल वोट और सीटें नहीं बल्कि,
‘ राष्ट्र प्रथम’ का विचार है। उन्होंने दोहराया कि उनका मंत्र है। “नागरिक देवो भव:” यानी हर नागरिक का सम्मान और विकास।”
पीएम मोदी ने कहा कि, “अरुणाचल का पहला रंग तिरंगे के केसरिया जैसा है, जो जोश और ऊर्जा का प्रतीक है। ” अरुणाचल प्रदेश की वादियों में आज कुछ खास नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब राज्य के दौरे पर पहुंचे तो जगह-जगह लोगों ने पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और तालियों की गूंज के बीच पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।