कांग्रेस विदेश प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा कि पाकिस्तान जाकर उन्हें घर जैसा महसूस हुआ।
बयान पर विवाद, भाजपा ने कांग्रेस पर पाकिस्तान प्रेम का आरोप लगाया।
कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके बयान विवाद का रूप लेने में ज्यादा वक्त नहीं लगाते है। और अगर बात करे सैम पित्रोदा की तो वह भी इससे अछूते नहीं हैं। सैम पित्रोदा के बयान अक्सर कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत बन जाते हैं।
हाल-फिलहाल में न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा कि वे पाकिस्तान गए और वहां उन्हें घर जैसा लगा। सैम पित्रोदा के इस बयान के बाद से महाभारत छिड़ी हुई है।
दरअसल, सैम पित्रोदा भारत की विदेश नीति कैसी होनी चाहिए इस पर बात कर रहे थे । उनका कहना है कि भारत की विदेश नीति पड़ोसी देशों पर केंद्रित होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि भारत को पहले अपने पड़ोसी देशों पर ध्यान देना चाहिए। “मैं पाकिस्तान भी गया, नेपाल भी और मुझे वहां घर जैसा ही महसूस हुआ।”
GENZ राहुल गांधी के साथ आए
पित्रोदा ने GENZ को राहुल गांधी के साथ आने की बात भी कही। इससे पहले भी सैम पित्रोदा अपने बयानों के लिए चर्चित रहे हैं। पिछले साल ही उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारतीय अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं। इस बयान को नस्लवादी टिप्पणी माना गया और बवाल मचने के बाद उन्होंने माफी मांगी थी।
भाजपा कांग्रेस पर हमलावर
सैम पित्रोदा के इस बयान के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। प्रदीप भंडारी ने ट्वीट कर लिखा—”राहुल गांधी के चहेते और कांग्रेस के विदेश प्रमुख पित्रोदा कहते हैं कि उन्हें पाकिस्तान में घर जैसा महसूस हुआ। पाकिस्तान का चहेता , कांग्रेस का चुना हुआ।”
विवाद बढ़ता देख सैम पित्रोदा ने एक पोस्ट कर कहा—”मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुँचाना नहीं था। मेरा उद्देश्य हमेशा एक जिम्मेदार दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का होता है जिसमें भारत खुद को कैसे देखता है और दूसरे इसे कैसे देखते हैं ।”