भारत के OPRATION SINDOOR के बाद जैश–ए–मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन ने जम्मू-कश्मीर से खैबर पख्तूनख्वा तक अपने ठिकाने शिफ्ट करना शुरू किया, दहशत फैल गई।

नई दिल्ली: OPRATION SINDOOR के बाद पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों जैश–ए–मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन ने अपने ठिकानों को जम्मू-कश्मीर से खैबर पख्तुनख्वा स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।
आतंकवादियों के इस कदम से महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का संकेत मिलता है। अब वे कश्मीर को कम सुरक्षित मानते हैं, जबकि अफगानिस्तान की सीमा के निकट होने के कारण खैबर पख्तुनख्वा उन्हें अधिक सुरक्षित लग रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश–ए–मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन अपने ठिकानों को बदलते हुए डर और खौफ से बौखला गए हैं।
भारत ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया
पहलगाम में ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने बहावलपुर, मुरीदके , मुजफ्फराबाद सहित कई अन्य आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन अपने ठिकाने इस तरह बदल रहे हैं जैसे पाकिस्तान सरकार उनकी प्रत्यक्ष मदद कर रही हो।
जैश–ए–मोहम्मद का भर्ती अभियान
सूत्रों के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के मनसेहरा जिले के गढ़ी हबीबुल्लाह में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच शुरू होने से लगभग 7 घंटे पहले जैश–ए–मोहम्मद ने सार्वजनिक भर्ती अभियान चलाया था।
यह कार्यक्रम जैश–ए–मोहम्मद और जमीयत उलेमा–ए–इस्लाम द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा था। इसमें इलियास कश्मीरी उर्फ़ अबू मोहम्मद भी मौजूद थे। इलियास कश्मीरी भारत में वांछित है और वह जैश के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर का करीबी हैं।