भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू होते ही स्टोर्स पर भारी भीड़ उमड़ी।
मुंबई में धक्का-मुक्की और झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
iPhone 17 की धूम: स्टोर्स पर मारामारी तक की नौबत,वीडियो हुआ वायरल
भारत में iPhone 17 सीरी़ज की बिक्री आज यानी 19 सितंबर से शुरू हो गई है। जिसे खरीदने के लिए लोगों में दीवानगी अपने चरम पर है। एप्पल के लेटेस्ट स्मार्टफोन iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नए iPhone Air की लोगों में गजब डिमांड है। आधी रात से ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे के Apple स्टोर्स पर लंबी कतारों में खड़े होकर iphone 17 खरीदने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा है कि एप्पल स्टोर्स पर भीड़ को काबू करना मुश्किल हो रहा है। मुंबई में तो एक स्टोर के बाहर इतनी भीड़ उमड़ी कि मारा-मारी की भी नौबत आ गयी।

आईफोन अब सिर्फ एक टेक्नोलॉजी डिवाइस नहीं रह गया है, बल्कि यह एक लाइफस्टाइल और ब्रांड कनेक्शन बन चुका है। पहले भी iphone खरीदने का ऐसा दीवानापन भारत में देखने को मिलते रहा है।
आज सुबह पीटीआई ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि मुंबई में स्थित एप्पल स्टोर पर लोग घंटों से लाइन में लगे हैं और आपस में झगड़ा भी कर रहे हैं। ऐसा रहा कि लोगों के बीच में झड़प हो गई और उन्हें कंट्रोल करने के लिए सिक्योरिटी स्टाफ को लाठियों का भी इस्तेमाल करना पड़ा।
इसके अलावा दिल्ली के साकेत सिटी वॉक मॉल में स्थित एप्पल स्टोर पर भी लंबी लाइन देखने को मिली। दिल्ली के साकेत में एप्पल स्टोर के बाहर लगी लाइन मॉल से मेन रोड तक लगी हुई है। लोगों ने बताया कि वो कल रात से ही iphone खरीदने के लिए स्टोर खुलने का इंतज़ार कर रहे हैं।