EVM पर लगेगी उम्मीदवारों की रंगीन फोटो, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
देश में चुनावी सुधार की दिशा में एक कदम बढ़ते हुए चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला किया है। इसे मद्देनजर रखते हुए चुनाव आयोग ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ईवीएम बैलेट पेपर पर अब उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीर के साथ बड़े अक्षरों में उनके नाम अंकित किए जाएंगे । जिससे मतदाताओं को वोट देने में आने वाली परेशानियों का सामना न करना पड़े। निर्वाचन आयोग ने चुनाव संचालन नियम 1961 के नियम 49 बी के तहत मौजूदा दिशा निर्देशों में बदलाव किया।
आयोग ने इसे ईवीएम बैलेट पेपर को स्पष्ट और पढ़ने समझने में आसानी हो इस बात पर जोर दिया है, जिससे बुजुर्ग और कम शिक्षा वाले मतदाताओं को परेशान न होना पड़े।
पहले और अब में क्या होगा अंतर
आपको बता दें कि पहले ईवीएम बैलेट पेपर ब्लैक एंड वाइट होते थे जिसे अब चुनाव आयोग ने बदलकर रंगीन और उम्मीदवारों के नाम बड़े अक्षरों में करने की गाइडलाइन जारी की है। चुनाव आयोग ने बताया कि इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी,जब मतदाता सही से अपने उम्मीदवार की पहचान कर उनको वोट करेंगे तो उनके मन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। आयोग ने आगे बताया की कुछ ही हफ्तों में बिहार चुनाव होने वाला है जिसमें इसका प्रयोग के पूरे भारत में लागू कर दिया जाएगा।
ये तस्वीर एक नमूना है
ईवीएम क्या है
Evm एक मशीन है जिसमें मतदाता अपने उम्मीदवारों के चेहरे और नाम को देख के उनके सामने वाले बटन को दबाते है, जिसे दबाते ही वहाँ एक लाल बत्ती जलती है जिससे मतदाता को पता चल जाता ही की उसका मतदान सफल हुआ। वर्ष 2004 में सबसे पहले इस मशीन को लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे भारत में लागू किया गया था।
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया — कहा, ‘ऑनलाइन वोट डिलीट करना असंभव ‘ 2025
औरंगजेब को कुशल शासक बताया विवाद बढ़ा तो माँगनी पड़ी वाइस चांसलर को माफी !
