Search

नया भारत डरता नहीं घर में घुसकर मारता है- प्रधानमंत्री

पीएम मोदी का पाकिस्तान पर वार: “नया भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता, घर में घुसकर जवाब देता है”

पीएम मोदी बोले — नया भारत किसी की परमाणु धमकियों से नहीं डरता, घर में घुसकर दुश्मनों का मुकाबला करता है।

 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश कमांडर इलियास कश्मीरी के कबूलनामे ने पाकिस्तान की पोल खोली।

पीएम ने धार में सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी भरा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, अब किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं। यह भारत घर में घुसकर दुश्मनों का मुकाबला करता है। प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के धार में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, लेकिन हमने ऑपरेशन सिंदूर कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। हमारे वीर जवानों ने पलभर में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में पूरी दुनिया ने देखा कि एक पाकिस्तानी आतंकी रो-रोकर अपना हाल सुना रहा था।

मोदी ने कहा कि भारत मां की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पाकिस्तान हमेशा दुनिया के सामने यह कहता रहा कि उसके यहां कोई आतंकी ठिकाने नहीं हैं। बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के कैंप को भी पाकिस्तान की सरकार और सेना नकारती रही। लेकिन अब जैश के कमांडर इलियास कश्मीरी के कबूलनामे ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। उसने स्वीकार किया कि बहावलपुर कैंप में मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल होने का आदेश सीधे पाक आर्मी चीफ़ ने अपने जनरल्स को दिया था। ।
जैश कमांडर के खुलासे से यह भी सामने आया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी संगठनों में खौफ फैल गया है। कई लोग जिहाद से पीछे हट गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नए आयाम मिलने की उम्मीद Headlines :: pressnote.in

स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने धार में स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान और आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया। विश्वकर्मा जयंती पर उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को नमन किया और कहा कि देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास हुआ है। इससे टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा, किसानों को उचित मूल्य और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

हैदराबाद विलय और ऐतिहासिक उपलब्धियां

मोदी ने राजा भोज, महर्षि दधीचि और हैदराबाद विलय का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की फौलादी इच्छाशक्ति के कारण भारतीय सेना ने हैदराबाद को अत्याचारों से मुक्त कराया था। हमारी सरकार ने 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाने की परंपरा शुरू की है।

मातृ वंदना योजना और महिलाओं के लिए पहल

मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान माताओं और बहनों को समर्पित है। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी महिला जानकारी या संसाधनों के अभाव में बीमारी का शिकार न हो। मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना हमारी प्राथमिकता है। अब तक 4.5 करोड़ माताओं को लाभ और 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खातों में पहुंच चुकी है।

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.