Search

कर्नाटक के विजयपुरा में बड़ी लूट,20 किलो सोना लेकर भागे बदमाश 

कर्नाटक के विजयपुरा में बड़ी लूट,20 किलो सोना लेकर भागे बदमाश 

कर्नाटक के विजयपुरा में SBI बैंक की चाडचन शाखा में नकाबपोश बदमाशों ने 20 किलो सोना और 1 करोड़ रुपये नकद लूट लिए।

पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी सुजुकी EV से महाराष्ट्र की ओर भागे।

 

विजयपुरा के चाडचन स्थित SBI शाखा में नकाबपोश बदमाशों ने डाला डाका डालकर बदमाश 1 करोड़ नकद और 21 करोड़ के सोने के साथ फरार, FIR दर्ज।

कर्नाटक के विजयपुरा में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है । मंगलवार शाम जिले के चाडचन स्थित एसबीआई शाखा में उस समय अफरातफरी मच गई जब नकाबपोश बदमाश पिस्तौल लहराते हुए बैंक में घुस आए और डाका डाल दिया। दिनदहाड़े हुई इस लूट से शहर में दहशत का माहौल है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, बदमाशों ने शाखा के मैनेजर और कैशियर को बंधक बनाकर करोड़ों रुपये के सोने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में घुसते ही हथियार लहराने शुरू कर दिए। उन्होंने मैनेजर, कैशियर समेत सभी कर्मचारियों के हाथ-पैर बांध दिए और चाकू तानकर खड़े हो गए। इसके बाद करीब 1 करोड़ रुपये नकद और 21 करोड़ का सोना लेकर फरार हो गए।

पुलिस का पक्ष

पुलिस ने मामले पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विजयपुरा के एसपी लक्ष्मण निम्बार्गी ने बताया कि डकैती में लुटेरों ने सुजुकी EV गाड़ी का इस्तेमाल किया, जिस पर नकली नंबर प्लेट लगी थी ताकि पुलिस उन तक न पहुंच पाए। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे महाराष्ट्र के पंढरपुर की ओर भाग निकले। मामले की जांच जारी है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.