Search

राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त,पर्ची सरकार! डोटासरा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला

कोटा रैली में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है, सरकार “पर्ची सरकार” बन गई है और महिला विधायकों की निजी बातें तक सुनी जा रही हैं।

 

कोटा रैली: डोटासरा ने सभा में कहा — राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त

“पर्ची सरकार” का आरोप: डोटासरा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला

विधानसभा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, डोटासरा बोले — महिला विधायकों की निजी बातें सुनी जा रही हैं

राजस्थान में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर को कांग्रेस ने कोटा के किशोर सागर तालाब से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली और प्रदर्शन किया। इसके बाद सर्किट हाउस रोड पर सभा आयोजित की गई।

विधानसभा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे कांग्रेस की महिला विधायकों की निजी बातचीत सुनते हैं और इसके लिए कार्यालय में विशेष एक्सेस रखे हुए हैं।

राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त: डोटासरा का आरोप

पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद लूट, हत्या और डकैती जैसे अपराध तेज़ी से बढ़े हैं। उन्होंने सड़कों की खराब हालत और सरकार के मंत्रीो की बयानबाज़ी का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अब केवल “पर्ची सरकार” बन कर रह गई है, जो केंद्र के इशारों पर काम करती है।

शिक्षा व्यवस्था पर भी वार

डोटासरा ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई सरकारी स्कूल 20 दिन से बंद पड़े हैं और झालावाड़ में एक जर्जर स्कूल की इमारत गिरने से सात बच्चों की मौत भी हुई। उनका आरोप था कि शिक्षा मंत्री केवल भड़काऊ भाषणों में व्यस्त हैं और गरीब बच्चों के लिये कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई है; वर्तमान नीतियाँ गरीबों के खिलाफ जा रही हैं डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके हाथ में कुछ भी नहीं है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.