Fact Check
Search

Kajol–Twinkle का ‘Two Much’ बना सुपरहिट! सितारों ने खोले ऐसे राज़ कि फैंस रह गए हैरान

मस्ती, मज़ाक और बेबाक खुलासों से भरा नया चैट शो, सोशल मीडिया पर #TwoMuch ट्रेंड करने लगा — दर्शकों ने कहा: ‘ये तो असली कॉफी विद करन है!

बॉलीवुड की दो बेहतरीन अभिनेत्रियाँ काजोल और ट्विंकल खन्ना इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है उनका नया चैट शो Two Much, जिसकी ताज़ा कड़ी (एपिसोड) रिलीज़ होने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। यह शो ग्लैमर, मस्ती और सच्ची कहानियों का ऐसा संगम है जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जहाँ आम तौर पर चैट शो में मेहमानों को प्रमोशन के लिए बुलाया जाता है, वहीं Two Much में ट्विंकल और काजोल अपने चुलबुले सवालों और मज़ाकिया अंदाज़ में सितारों को ज़्यादा पर्सनल लेवल पर टच कर रही हैं।

क्यों है यह शो अलग?

इस शो की खासियत है फ्रेंडली वाइब। यहाँ सितारे सिर्फ अपनी फिल्मों का प्रमोशन नहीं कर रहे, बल्कि वे खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ, स्ट्रगल और मजेदार अनुभव भी शेयर कर रहे हैं। काजोल अपने सीधे-सपाट सवालों से महफिल सजाती हैं। वही ट्विंकल अपने ह्यूमर से हर गंभीर माहौल को हल्का कर देती हैं। मेहमानों को कॉफी-चाय की बजाय मस्तीभरे गेम्स और चैलेंज का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि दर्शक को काफ़ी मजा आ रहा इस शो को देखने में।

ताज़ा एपिसोड की खास बातें

नए एपिसोड में सितारों ने खुलकर बताया कि बॉलीवुड में रिश्ते बनाना और निभाना कितना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि कभी-कभी दोस्ती से ज़्यादा कॉम्पिटिशन हावी हो जाता है। साथ ही सेट पर शूटिंग के दौरान घटी कुछ बेहद मजेदार घटनाओं को भी शेयर किया। सोशल मीडिया पर क्लिप्स वायरल हो गईं, जिसमें ट्विंकल और काजोल हँसी के ठहाके लगाती नजर आ रही हैं।

इंडस्ट्री में हलचल

बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस शो पर नज़र बनाए हुए है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर Two Much इसी तरह हिट होता रहा तो यह आने वाले समय में ट्रेंड-सेटर शो बन सकता है।

कई प्रोडक्शन हाउसेज़ भी अब इस तरह के “फ्रेंडली चैट शो” फॉर्मेट पर विचार कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, शो को मिले शुरुआती रिस्पॉन्स से जाहिर है कि दर्शक अब सिर्फ ग्लैमरस बातों से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि वे स्टार्स की रियल और ईमानदार झलक देखना चाहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले एपिसोड्स में सलमान खान, आलिया भट्ट और आमिर खान जैसे बड़े नाम नज़र आने वाले हैं। ऐसे में फैंस काफी उत्सुक है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.