पीएम मोदी का बिहार दौरा: पूर्णिया एयरपोर्ट उद्घाटन और 36,000 करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्णिया दौरे पर 36,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें पूर्णिया एयरपोर्ट, रेलवे लाइन, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड और नई ट्रेन सेवाओं की शुरुआत शामिल है।
पटना : आज प्रधानमंत्री बिहार के दौरे पर है जहां वे पूर्णिया जिले का दौरा करेंगे । जिसमें 36,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा और उद्घाटन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना करेंगे और रेलवे लाइन व नई ट्रेन का शुभारंभ भी करेंगे।
पूर्णिया हवाई अड्डे का उद्घाटन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण होगा। यह कोलकाता के बाद पूर्वी भारत और बिहार का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। 2,800 मीटर लंबा रनवे बड़े विमान जैसे एयरबस और बोइंग के संचालन के लिए उपयुक्त है।
प्रधानमंत्री विक्रमशिला और कटारिया के बीच 2,70 करोड़ की लागत से बनने वाली रेल लाइन का शिलान्यास भी करेंगे, जो गंगा के पार सीधा रेल संपर्क प्रदान करेगी।
क्या कह रहे है सियासी धुरंधर
केंद्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि पूर्णिया में आज जश्न का माहौल है। लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटना से पूर्णिया एक्सप्रेसवे बनने से समय की बचत होगी। साथ ही नारा दिया — “आएगा NDA, छाएगा NDA, जीतेगा NDA, सरकार बनाएगा NDA।” उन्होंने इस दौरे को ऐतिहासिक बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को लेकर बिहार की सियासत में बयानों की भरमार है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार बिहार के विकास के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सिर्फ “जुमलों की बारिश” करने आ रहे हैं और असली मुद्दों पर बात नहीं करेंगे।