Fact Check
Search

राजनीतिक दलों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग पर सुप्रीम कोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार 2025

राजनीतिक दलों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग पर सुप्रीम कोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार

राजनीतिक दलों

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि कई राजनीतिक दल बड़े पैमाने पर हवाला और नकद चंदे के जरिए धन इकट्ठा कर उसका इस्तेमाल कर रहे हैं, जो मनी लॉन्ड्रिंग की गंभीर समस्या है। अदालत ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग से पूछा है कि अब तक ऐसे सख्त कानून क्यों नहीं बनाए गए, और 3 नवंबर तक इसका जवाब देने का निर्देश दिया है।

 

क्या है मामला ?

दैनिक भास्कर के मुताबिक़ अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय ने एक जनहित याचिका दाखिल की है जिसमें बताया गया है कि कुछ “इनएक्टिव” राजनीतिक दल सिर्फ नकद चंदे, हवाला चैनलों आदि के जरिये पैसों को सफेद करने का माध्यम बन रहे हैं। ये दल आमतौर पर चुनाव नहीं लड़ते, सिर्फ नाम पर बने हैं।

 

 

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा ?

सुप्रीम कोर्ट ने यह स्वीकार किया है कि यह समस्या लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की ईमानदारी के लिए खतरा है। अदालत ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस भेज पूछा है कि राजनीतिक दलों के पंजीकरण,फंडिंग पर नियंत्रण और समय-समय पर निगरानी , पारदर्शिता और जवाबदेही के नियम क्यों नहीं बनाए गए हैं।

 

 

क्या क्या आरोप लगाए जा रहे हैं?

PIL में दावा है कि कुछ दलों जैसे इंडियन सोशल पार्टी, युवा भारत आत्मनिर्भर दल, नेशनल सर्व समाज पार्टी पर बड़े पैमाने पर नकद चंदा स्वीकार कर हवाला चैनलों से रुपए सफेद करने के आरोप हैं।

 

नया कानून क्यों नहीं बना?

जनहित याचिका में बताया गया है कि पहले भी इस तरह की सिफारिशें हुई हैं, जैसे कि न्यायमूर्तियों अथवा समितियों द्वारा “पॉलिटिकल पार्टीज बिल” (रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ अफेयर्स) का ड्राफ्ट बनाया गया था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे आगे नहीं बढ़ाया।

 

अब आगे क्या हो सकता है?

सुप्रीम कोर्ट ने 3 नवंबर, 2025 तक केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को यह बताने को कहा है कि इस तरह के कानून को बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए? या क्यों नहीं उठाए गए हैं?

 

 

आमिर खान का मास्टरस्ट्रोक! ‘सितारे ज़मीन पर’ ने यूट्यूब पर छाई , OTT को छोड़ा पीछे

Normal, Oily, Dry या Sensitive Skin? जानें आपकी त्वचा के लिए कौन-सा Face Pack है सबसे बेस्ट

ब्रिटेन में 20 वर्षीय सिख महिला से बलात्कार, अपराधियों ने दी देश छोड़ने की धमकी

पंजाब बाढ़ पर सुखपाल सिंह खैरा ने AAP सरकार और भगवंत मान को जमकर लताड़ा

पंजाब बाढ़ पर सुखपाल सिंह खैरा ने AAP सरकार और भगवंत मान को जमकर लताड़ा

लंदन में प्रवासियों के विरोध में लाखों लोग सड़कों पर, “SEND THEM HOME” के नारे लगाए

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.