Search

दिल्ली हाई कोर्ट में बम की धमकी के बाद मचा हड़कंप

 

दिल्ली हाई कोर्ट में शुक्रवार को बम की धमकी मिलने से सनसनी फैल गई। कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और चल रही सुनवाई को रोकना पड़ा। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर में तलाशी शुरू कर दी।

क्या है धमकी?

शुक्रवार को हाई कोर्ट में ईमेल के ज़रिए बम की धमकी मिली। इस धमकी भरे संदेश में दावा किया गया कि परिसर में, खासकर जजों के चेंबर और अन्य हिस्सों में, तीन विस्फोटक रखे गए हैं, जो दोपहर की नमाज़ के बाद फट सकते हैं। साथ ही 2:00 बजे तक परिसर खाली करने को कहा गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

कोर्ट परिसर को खाली कराया गया

ईमेल में मिली धमकी के मुताबिक, आज दोपहर की नमाज़ के तुरंत बाद जजों के चेंबर में विस्फोट होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनज़र हाई कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। मौके पर सुरक्षा एजेंसियों ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

दिल्ली में बम की धमकियों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। इसी तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री सचिवालय और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज को भी धमकी मिली थी, जो बाद में फ़र्ज़ी साबित हुई।
जांच में जुटी साइबर एजेंसी
दिल्ली पुलिस इस धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.