पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले हिंसा, सुरक्षा कड़ा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे से दो दिन पहले राज्य में तनाव भड़क उठा। गुरुवार देर रात चूराचांदपुर जिले के पीसोनमून गांव में उपद्रवियों ने पीएम मोदी के स्वागत में लगाए गए पोस्टर और बैनर फाड़ दिए गए । इसके बाद उन्होंने बैरिकेडिंग गिराकर उसमें आग लगा दी। यह घटना चूराचांदपुर पुलिस स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को खदेड़कर हालात काबू में किया गया । लाठीचार्ज में कितने लोग घायल हुए, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
कब है पीएम मोदी का दौरा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 सितंबर को मणिपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे राज्य को 8,500 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे । चूराचांदपुर के पीस ग्राउंड से 7,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जबकि इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन होगा।
2023 में हुई जातीय हिंसा के बाद प्रधानमंत्री का पहला मणिपुर दौरा है। गौरतलब है कि मई 2023 से “कुकी और मैतई” समुदायों के बीच हिंसा जारी है, जिसमें अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों परिवार बेघर हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए इंफाल और चूराचांदपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। समारोह की तैयारियां 237 एकड़ में फैले ऐतिहासिक कंगला किले और पीस ग्राउंड में हो रही हैं। यहां बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है और 24 घंटे निगरानी जारी है। किले के चारों ओर बनी खाइयों में नाव से गश्त भी की जा रही है।
सांसद का बयान
मणिपुर के राज्यसभा सांसद लिशेम्बा सनाजोओबा ने पीएम मोदी के दौरे को राज्य के लिए सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई प्रधानमंत्री ऐसे कठिन समय में मणिपुर आकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
डीएमके नेता दुरई मुरूगन ‘ये तमिलनाडु है बिहार नहीं, यहाँ लोग ज्यादा जागरूक
डीएमके नेता दुरई मुरूगन ‘ये तमिलनाडु है बिहार नहीं, यहाँ लोग ज्यादा जागरूक