टेक्सास में भारतीय का निर्ममता से सिर काट डाला ! क्या थी वजह

विदेशों में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय हमले थमने का नाम नहीं ले रहे ह । अमेरिका में बुधवार की सुबह एक भारतीय मूल के व्यक्ति का उसके सहकर्मी ने सिर काट डाला। घटना के वक्त व्यक्ति की पत्नी और बेटा भी पास में ही मौजूद थे । आपको बता दें कि अमेरिका के टेक्सास में डैलस के डाउनटाउन सूट्स मोटेल में कर्नाटक राज्य के निवासी चंद्र मौली नागमल्लैया को उसके सहकर्मी 37 वर्षीय कोबोस-मार्टिनेज ने बेरहमी से मार डाला।
क्या थी हत्या की वजह

बुधवार की सुबह चंद्र मौली का उनके सहकर्मी से एक टूटी हुई वाशिंग मशीन को लेकर आपसी विवाद हुआ। धीरे धीरे ये विवाद बढ़ गया बाद में अपराधी ने पास में रखे कुल्हाड़ी से मौली का सिर उनके पत्नी और बेटे के सामने काट दिया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चंद्रमौली अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे है । उसी बीच में अपराधी ने पहले कुल्हाड़ी उठाई और सिर पर दे मारी। बाद में उसने सिर को लात से दो बार मारा और कूड़ेदान में फेंक दिया।
हत्यारे का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने मामले के जांच में पाया कि हत्यारा क्यूबा का रहने वाला है और डैलस काउंटी के जेल रिकॉर्ड में कोबोस-मार्टिनेज हत्या के जुर्म में जेल जा चुका है। उसपर कई अपराधिक मामले पहले से दर्ज है जिसमें 2017 में उसने एक महिला की कार लूट ली थी, साल 2023 में उसी दोषी करार दिया गया और डेढ़ साल के लिए जेल भेज दिया गया, 2018 में भी उसपर एक बच्चे के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप भी लगा था।
अभी आरोपी पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है कोर्ट से दोषी करार देने के बाद उसे उम्रकैद या फांसी की सजा सुनाई जा सकती है। चंद्र मौली का अंतिम संस्कार शनिवार को होना है उनके दोस्त , परिवार के सदस्य वहां रह रहे भारतीय मूल के लोग परिवार के समर्थन के लिए उनके साथ आ रहे है।
दूतावास ने ट्वीट कर जानकारी दी
अमेरिका के ह्यूस्टन में भारतीय दूतावास ने इस मामले पर ट्वीट कर अपना दुख जताया और कहा कि हम “भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं। उनकी टेक्सास के डलास स्थित कार्य स्थल पर निर्ममता से हत्या कर दी गई। हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता पहुंचा रहे हैं। घटना का आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है। हम मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं ”
एशिया कप : हाई वोल्टेज मुकाबले में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान 2025
‘भारत में भी नेपाल की तरह हो सकता है गृह युद्ध’ बीजेपी विधायक का हैरान करने वाला बयान 2025
इज़राइल ने 72 घंटे में किया 6 देशों पर हमला, नेतन्याहू ने कहा अमेरिका के रास्ते पर चल रहे हैं