मध्यप्रदेश के गुना से विधायक पन्नालाल शाक्य ने आशंका जताई है कि पड़ोसी देश नेपाल अफगानिस्तान श्रीलंका जैसे हालात भारत में भी हो सकते हैं और भारत में भी गृह युद्ध हो सकता है।

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और GENZ के विद्रोह से सत्ता परिवर्तन हो गया है। इसी पर बोलते बोलते मध्य प्रदेश के गुना से बीजेपी के विधायक कुछ ऐसा बोल गए कि जवाब देना भारी पड़ने लगा है । विधायक पन्नालाल शाक्य का कहना है पड़ोसी देश नेपाल अफगानिस्तान जैसे हालात भारत में भी हो सकते हैं भारत में भी गृह युद्ध हो सकता है।
पन्नालाल शाक्य कि इस बयान के बाद से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सुगबुगाहट है कि भारतीय जनता पार्टी विधायक पर एक्शन भी ले सकती है दरअसल गुना विधायक राज्य स्तरीय जूडो और बॉक्सिंग समारोह में बोल रहे थे। उनका कहना था कि भारत में भी 18 से 30 वर्ष की युवाओं को अनिवार्य रूप से मिलिट्री की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए । भारत में भी गृह युद्ध संभव है भारत में भी नेपाल अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसी हालत बन सकते हैं
क्या था पूरा बयान
शाक्य ने कहा था कि “देश का विकास भी हो जाएगा,दुनिया के हम विश्व गुरु बन भी जाएंगे पर एक विषय बहुत चिंतनीय है ।मैं माननीय कलेक्टर साहब को कहूंगा कि मेरा ये लिखित दस्तावेज दिल्ली सरकार को बताए कि 18 से 30 के युवाओं के लिए अनिवार्य मिलिट्री ट्रेनिंग शुरू करवाए । क्योंकि हमारे आसपास के देशों में हालात खराब हो गए सबकी नजरें देश पर है “।
हो सकती है कार्रवाई
दैनिक भास्कर की एक खबर के अनुसार बीजेपी के प्रवक्ता का कहना है कि पार्टी इस प्रकार की बयानों से इत्तफाक नहीं रखती। पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व इस बयान का अवश्य ही संज्ञान लेगा। वहीं काँग्रेस बीजेपी पर सेना का मनोबल तोड़ने का आरोप लगा रही है । भारत में भी नेपाल की तरह हो
इज़राइल ने 72 घंटे में किया 6 देशों पर हमला, नेतन्याहू ने कहा अमेरिका के रास्ते पर चल रहे हैं