Fact Check
Search

इज़राइल ने 72 घंटे में किया 6 देशों पर हमला, नेतन्याहू ने कहा अमेरिका के रास्ते पर चल रहे हैं 

इज़राइल ने 72 घंटे में किया 6 देशों पर हमला, नेतन्याहू ने कहा अमेरिका के रास्ते पर चल रहे हैं

इज़राइल

 

पिछले 72 घंटों में पश्चिम एशिया में हालात अचानक और भी तनावपूर्ण हो गए हैं। इज़राइल ने गाज़ा (, सीरिया, लेबनान, क़तर, यमन और ट्यूनीशिया में हवाई हमले किए है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इन हमलों में अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हज़ार से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ये हमले सोमवार से बुधवार के बीच हुए। इज़राइल का दावा है कि उसने इन देशों में सक्रिय आतंकी संगठनों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया है। लेकिन इन कार्रवाइयों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना भी हो रही है।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नाराज़गी जताते हुए कहा कि इज़राइल ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है। वहीं, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने बचाव में कहा कि हमास के कई वरिष्ठ नेता क़तर की राजधानी दोहा में छिपे हुए थे। उनके अनुसार, “हमने वही किया जो अमेरिका ने 9/11 हमलों के बाद किया था।”

 

कतर की राजधानी दोहा में हमला

इजराइल ने कतर की राजधानी दोहा में मिसाइल दागी थी जिनमें उनका टारगेट हमास के बड़े अधिकारी थे, मुख्य रूप से ये हमला हमास के चीफ खलील हल हय्या को निशाना बना कर किया गया था। इस हमले में अल हय्या का बेटा, एक ऑफिस डायरेक्टर,तीन गार्ड और सुरक्षा अधिकारी समेत छह लोगों की मौत हुई है।

इसराइल द्वारा हुए इस हमले के उस वक्त हमास नेता अमेरिका द्वारा जारी किए गए युद्धविराम के प्रस्ताव पर आपसी चर्चा कर रहे थे. नेतान्याहू के इस हमले के बाद हमास ने युद्धविराम से साफ मना कर दिया है।

सीरिया में धमाका

इजराइल ने सीरिया के एयरफोर्स बेस और सेना के कैंप पर भी हमला किया लेकिन सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (SOHR) के मुताबिक इसमें किसी के हताहत की सूचना नहीं मिली है। सीरिया के विदेश और प्रवासी मंत्रालय ने इस हमले को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया । 1974 में हुए सैन्य समझौते में दोनों देशों के बीच हमला न करने की सहमति बनी थी।

कतर के प्रधानमंत्री ने क्या कहा ?

इज़राइल

कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने इजरायली हमले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा नेतनयाहू ने ये हमला दोहा में तब किया जब हमास के बड़े अधिकारी अमेरिका द्वारा युद्धविराम के प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे। इजराइल के प्रधानमंत्री ने गाजा में बंधकों की रिहाई की सारी उम्मीदे अब खत्म कर दी। वहीं दूसरी ओर हमास ने कहा कि अब युद्धविराम के प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं होगी।

 

संजय सिंह को नजरबंद किया तो भड़के उमर अब्दुल्लाह क्या बोले ?

कैबिनेट में बैठे लोग बैल बुद्धि के, राहुल गांधी को बालक बुद्धि कहा तो भड़की काँग्रेस

हाउस अरेस्ट किए गए अजय राय ,पीएम के दौरे से पहले क्या कर रहे थे किसी बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी ?

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.