Fact Check
Search

जाने X पर क्यों ट्रेंड कर रहा #BoycottABP, चैनल पर क्यू भड़के यूज़र्स

#BoycottABP ट्रेंड: नेपाल हिंसा कवरेज में जाति जोड़ने पर एबीपी न्यूज़ पर भड़के यूज़र्स

नेपाल हिंसा कवरेज को जाति से जोड़ने पर एबीपी न्यूज़ विवादों में। सोशल मीडिया पर #BoycottABP ट्रेंड, यूज़र्स ने चैनल पर ब्राह्मण विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर मंगलवार को #BoycottABP ट्रेंड करने लगा। आरोप है कि एबीपी न्यूज़ ने नेपाल हिंसा की रिपोर्टिंग के दौरान इसे जाति से जोड़कर दिखाया। इस कवरेज को लेकर कई यूज़र्स ने चैनल पर ब्राह्मण विरोधी एजेंडे का आरोप लगाया है।

यूज़र्स ने आरोप लगाया कि एबीपी न्यूज़ ने नेपाल हिंसा को जाति से जोड़कर दिखाया। प्रतिभा मिश्रा की रिपोर्ट पर भड़के लोगों ने चैनल पर ब्राह्मण विरोधी एजेंडे का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया X पर #BoycottABP के नाम से एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें यूज़र्स का कहना है कि नेपाल में हुई हिंसा को लेकर एबीपी ने अपने न्यूज़ कवरेज के दौरान इसे जाति से जोड़कर दिखाया। इससे यूज़र्स भड़क उठे। उनका कहना है कि यह चैनल हमेशा ऐसी ही कवरेज करता रहता है। पिछले दिनों इसी चैनल के एक पत्रकार ने आचार्य अनिरुद्धाचार्य के साथ भी ऐसा ही किया था।

यूज़र्स के मुताबिक, नेपाल कवरेज के दौरान एंकर प्रतिभा मिश्रा ने इसे जाति से जोड़कर पेश किया।

ब्राह्मण विरोधी एजेंडा

एक यूज़र ने ट्वीट कर कहा कि सस्ती TRP के लिए ABP ने इस हिंसा को ब्राह्मण जाति से जोड़कर दिखाया। कई यूज़र्स का कहना है कि नेपाल हिंसा उनका अपना आंतरिक मामला था, उसमें ब्राह्मणों की बात कहां से आ गई।

कुछ दिन पहले भी इसी चैनल के एक एंकर ने आचार्य अनिरुद्धाचार्य को लेकर कुछ आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिससे लोगों की आस्था को ठेस पहुँची थी। बाद में इस पर X पर जमकर विरोध हुआ।

यूज़र्स की राय

X पर लोगों का कहना है कि यह चैनल अपने न्यूज़ कवरेज में एक एजेंडे के तहत भारत में जातिवाद को बढ़ावा देने का काम कर रहा है।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.