लोग कहते हैं बिहार सिर्फ इतिहास और लिट्टी-चोखा के लिए मशहूर हैं पर ज़रा ठहरिए! यहाँ ऐसी घूमने की भी जगहे हैं जो आपके दिल में बस जाएँगी । आइए जानते हैं इन के बारे में।
ज़रा सोचिए, आपने कभी किसी दोस्त को Bihar घूमने की सलाह दी है? तो सामने से जवाब क्या आया—“अरे वहाँ घूमने लायक है भी क्या, नालंदा और बोध गया के अलावा?”
अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। दरअसल, बिहार सिर्फ एक ऐतिहासिक राज्य नहीं, बल्कि संस्कृति और प्रकृति का ऐसा अनमोल ख़ज़ाना है, जिसके कई पहलू अब तक लोगों की नज़रों और टूरिस्ट मैप्स से ओझल हैं।
तो चलिए, बिहार की उन जगहों का सफ़र शुरू करते हैं, जो काफ़ी कम लोगों ने देखा होगा
1. ककोलत – नवादा का प्राकृतिक स्पा
अगर आप पटना से लगभग 4 घंटे की सफ़र पर निकलें, तो नवादा में ककोलत झरना आपका इंतज़ार कर रहा है। 160 फीट ऊँची इस झरने के पानी को लोग “नेचुरल स्पा ” कहते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि पांडवों ने निर्वासन के समय यहाँ समय बिताया था, और इसी कारण यह झरना पौराणिक महत्त्व भी रखता है। गर्मियों और बरसात में बौछारें आपको तरोताजा कर देती हैं।
2. वाल्मीकि नेशनल रिजर्व– जंगल का असली रोमांच
बिहार का एकमात्र बाघ अभयारण्य, जिसे अभी भी बहुत कम लोग जानते हैं। यहाँ न सिर्फ बंगाल टाइगर मिलते हैं, बल्कि स्लॉट्स बेयर और 250+ प्रजातियाँ की चिड़ियाँ भी दिख जाती हैं। अगर आप भीड़ से दूर शांति और प्राकृतिक एहसास चाहते हैं, तो यह जगह आपको किसी दूसरे दुनिया में ले जाएगी।

3. तेलहर कुंड – कैमूर की गोद में
तेलहर झरने की खूबसूरती इतनी अदभुत है बरसात में यह जगह सच में स्वर्ग जैसी लगती है। अगर आपको भीड़-भाड़ से दूर शांति चाहिए, तो ये जगह आपके लिए बहुत अच्छी है।
4. बराबर गुफ़ा– प्राचीन रहस्यों की गूँज
बराबर पहाड़ में स्थित ये गुफा मौर्य साम्राज्य (अशोक काल) की हैं। यहाँ की खासियत मिरर-पॉलिश दीवारें हैं । जैसे ही आप बोलते हैं, आपकी आवाज़ कई सेकंड तक गूंजती रहती है। कहते हैं यह दुनिया की सबसे पुरानी रॉक कट गुफाओं में से एक हैं। कल्पना कीजिए, 2000 साल से भी पुराने वास्तुकला के अंदर खड़े होकर फोटो लेना कैसा अनुभव होगा!
5. रोहतासगढ़ किला – पहाड़ों का शेर
रोहतास जिले की यह विरासत इतनी भव्य है कि इसे “छोटा चित्तौड़गढ़” कहा जाता है। शेर शाह सूरी से जुड़ा यह किला trekking और इतिहास प्रेमियों दोनों को आकर्षित करता है। ऊपर चढ़ने पर जो मनोरम दृश्य दिखते हैं, वो आपके पूरे को सफ़र यादगार बना देते हैं।

6. मनेर शरीफ – सूफी वाइब्स का ठिकाना
पटना से 30 km दूर मनेर शरीफ एक स्पिरिचुअल हब है। यहाँ की दरगाह —शाह दौलत और मखदूम याह्या, जो हिन्दू और मुस्लिम श्रद्धालुओं दोनों के लिए आस्था का प्रतीक हैं। यहाँ की वास्तुकला और शांत वातावरण आपको आध्यात्मिक ऊर्जा देता है।
7. घोड़ा कटोरा झील – प्रकृति प्रेमियों का ड्रीम स्पॉट
राजगीर में पहाड़ियों से घिरी घोड़ा कटोरा झील (जिसका आकार घोड़े के सिर जैसा है) बिल्कुल स्वर्ग जैसा है। सर्दियों में यहाँ प्रवासी पक्षी जैसे साइबेरियन क्रेन तक देखने को मिलते हैं। अगर आप पक्षी देखने के शौकीन हैं, तो ये आपके लिए ये बहुत अच्छी जगह है।

8. कंवर झील पक्षी अभयारण्य – बेगूसराय का आश्चर्य
कंवर झील बेगूसराय में स्थित है और यहाँ 200+ प्रजातियों की चिड़ियाँ आती हैं। प्रवासी पक्षी इसे अपना सीज़नल घर मानती हैं। पक्षी फोटोग्राफर और प्रकृति ब्लॉगर के लिए यह जगह छिपा हुआ स्वर्ग है।
क्यों खास हैं ये Hidden Gems?
ये जगहें सिर्फ घूमने के लिए नहीं, बल्कि बिहार की असली पहचान दिखाती हैं। यहाँ आपको प्रकृति, आध्यात्मिकता और इतिहास का मिश्रण मिलेगा। और सबसे बड़ी बात ये अभी भी भीड़-भाड़ और व्यावसायीकरण से बचे हुए हैं। यानी आप इन जगहों पर जाकर यात्रा का अनुभव ले सकते हैं।
Kantara: Chapter 1! ट्रेलर रिलीज़ डेट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें ,₹125 करोड़ में बिके OTT राइट्स