कभी पूजा और परंपरा का हिस्सा, आज अगरबत्ती और कपूर मॉडर्न लाइफस्टाईल में भी बन रहे हैं स्ट्रेस रीलिफ़ और वेलनेस के बड़े साधन। पढ़िए पूरी खबर
सुबह जैसे ही घर में पूजा होती है और अगरबत्ती की हल्की सी खुशबू पूरे कमरे में फैल जाती है… क्या आपको भी एक अजीब-सी शांति महसूस होती है? या रात को जब मच्छरों से बचने के लिए कपूर जलाते हैं तो मन अचानक हल्का और ताज़ा लगने लगता है? यही है इन दोनों की ताक़त—अगरबत्ती और कपूर, जो अब सिर्फ धार्मिक रस्मों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि आजकल तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति और जीवनशैली की आदतें का हिस्सा बनते जा रहे हैं।
1. परंपरा से आधुनिकता तक का सफर
अगरबत्ती और कपूर सदियों से भारतीय संस्कृति हिस्सा रहे हैं। पूजा-पाठ, शादी-ब्याह, और त्योहार—इन सबमें इनकी मौजूदगी ज़रूरी मानी जाती थी। Journal of Ethnopharmacology (2021) की एक रिपोर्ट बताती है कि कपूर और अगरबत्ती का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधियों और मानसिक स्वास्थ्य सुधार में भी किया जाता था।
2. वैज्ञानिक वजह: सिर्फ खुशबू नहीं, हेल्थ के फायदे भी
आपको जानकर हैरानी होगी कि अगरबत्ती और कपूर दोनों के पीछे वैज्ञानिक कारणों भी हैं।
कपूर
इसमें रोगाणुरोधी और कीट निवारक गुण पाए जाते हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफॉर्मेशन (NCBI) के अनुसार कपूर का धुआं हवा में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को कम करने में मदद करता है। कपूर की खुशबू चिंता को कम करती है और नींद बेहतर बनाती है।

अगरबत्ती
जर्नल ऑफ हर्बल मेडिसिन (2020) के मुताबिक कुछ प्राकृतिक अगरबत्तियों में लैंवेंडर और चंदन जैसे एसेंशियल आइल्स होते हैं जो हमारा मूड अच्छा और आरामदायक करने में मदद करते हैं।
3. जीवनशैली में क्यों हो रहे हैं लोकप्रिय?
आजकल लोग भागदौड़ की जिंदगी जी रहे हैं जहां समय सीमा, कार्यभार और निरंतर तनाव हैं ऐसे में लोग छोटी-छोटी चीज़ों में शांति ढूँढ रहे हैं। ध्यान और योगा करते समय अगरबत्ती जलाना ट्रेड बन गया है। कपूर का इस्तेमाल से लोग घर को भी बैक्टीरिया मुक्त और चिंता मुक्त रखते हैं। कई कॉरपोरेट ऑफिसेज और सपा में अब अरोमा थेरेपी सेशन होते हैं जिनमें अगरबत्ती और कपूर की महक शामिल की जाती है।
4. सोशल मीडिया और वेलनेस ट्रेंड का योगदान
इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर आप देखेंगे कि #Wellness, #Aromatherapy जैसे हैशटैग में लाखों रील /पोस्ट हैं। इनमें अगरबत्ती और कपूर दोनों को मूड को बेहतर करने वाले के तौर पर दिखाया जा रहा है। वेलनेस इन्फ्लूएंसर बताते हैं कि एक छोटी-सी आदत जैसे अगरबत्ती जलाना, आपके दिन की शुरुआत को शांत और एक्काग्रित बना देता है।
5. सावधानी भी ज़रूरी
हालाँकि एक्सपर्ट चेतावनी देते हैं कि सिंथेटिक और केमिकल वाली अगरबत्ती स्वास्थय के लिए हानिकारक हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार लंबे समय तक आर्टिफिशियल अगरबत्ती का धुआँ श्वसन संबंधी दिक़्क़तें बढ़ा सकता है।
सुझाव: प्राकृतिक, हर्बल और कम-धुआँ वाली अगरबत्तियों का इस्तेमाल करें। कपूर भी हमेशा शुद्ध होना चाहिए।
अगरबत्ती और कपूर की महक सिर्फ धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि आजकल एक तरह का जीवनशैली विकल्प बन चुकी है। ये दिमाग़ को शांत करने, घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरने और आज कल की चिंता भरी जिंदगी को थोड़ा आसान बनाने का एक सरल तरीका हैं। तो अगली बार जब आप पूजा में अगरबत्ती जलाएँ या सोने से पहले कपूर का इस्तेमाल करें, तो याद रखिए—ये छोटी-सी आदत आपकी मानसिक और भौतिक स्वस्थ दोनों को सकारात्मक दिशा में ले जा सकती है।

Health Faucet क्या है? एक पूरी Guide बच्चों के लिए भी 2025
58 की उम्र में भी खिलाड़ी नंबर 1! क्या अक्षय कुमार करेंगे 200वीं फिल्म ?
नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच पीएम ओली ने इस्तीफा दिया, सरकार संकट में