हाउस अरेस्ट किए गए अजय राय ,पीएम के दौरे से पहले क्या कर रहे थे किसी बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी ?
पीएम मोदी के वाराणसी दौरे से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट कर लिया गया । आशंका थी कि वे किसी बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में थे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा करने वाले है। उनके इस दौरे से पहले ही उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाउस अरेस्ट किया गया। स्थानीय मीडिया और एजेंसी फुटेज में पुलिस अधिकारी अजय राय के आवास के बाहर खड़े दिखे, जबकि बताया जा रहा है कि राय किसी प्रदर्शन की योजना बना रहे थे।
लाइव मिंट की एक खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री के वाराणसी और देहरादून के दौरे के चलते अजय राय को हाउस अरेस्ट किया गया रिपोर्ट के साथ साझा किए गए एक वीडियो में पुलिस कर्मियों को अजय राय के घर के बाहर बैठे हुए देखा जा सकता है। एजेंसी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उनके हाउस अरेस्ट का कारण का कारण उनके द्वारा आयोजित किया जाने वाला प्रदर्शन था।
जानकारी के अनुसार, अजय राय पीएम के आगमन पर विरोध-प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे।
पुलिस और प्रशासन का पक्ष है कि संवेदनशील मौकों पर शांति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है, इसलिए कुछ आयोजनों और सभाओं पर एहतियातन रोक लगाई जाती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि अजय राय के खिलाफ कोई आधिकारिक एफआईआर दर्ज हुई है या उन्हें कितने समय के लिए हिरासत में रखा गया।
कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिरासत की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की है। वहीं, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से इस मुद्दे पर अब तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि विपक्ष इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश बताकर सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है।
एलन मस्क अब नंबर-2, लैरी एलिसन ने रचा अमीरी का इतिहास
प्रकृति, इतिहास और संस्कृति का संगम’ ये है बिहार के 8 HIDEEN GEMS