एलन मस्क अब नंबर-2, लैरी एलिसन ने रचा अमीरी का इतिहास

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को पछाड़ ओरेकल के लैरी एलिसन ने अमीरी का ताज अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि एलिसन ने AI क्लाउड डिमांड और शेयर के उछाल से यह ताज हासिल किया है।
अमीरी का ताज एलन मस्क के सर से उतरकर ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन के पास चला गया है, जिससे अब वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। आपको बता दें कि एलिसन ने AI क्लाउड डिमांड और शेयर के उछाल से यह ताज हासिल किया है।
मंगलवार की रात शेयर में जबरदस्त उछाल आया, उसके बाद से एलिसन की दौलत एक झटके में 101 अरब डॉलर तक बढ़ गई। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट के अनुसार एलिसन की कुल संपत्ति अब 393 अरब डॉलर हो गई, वहीं मस्क की कुल संपत्ति अब 385 अरब डॉलर है।
बुधवार की सुबह भी ओरेकल के शेयरों में 40% तक उछाल देखने को मिला। इसकी सबसे बड़ी वजह है कंपनी की क्लाउड सर्विसेज और खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट्स में बढ़ोतरी। एलिसन की दौलत ने इतिहास का सबसे बड़ा सिंगल-डे जंप अपने नाम दर्ज करा लिया है।
ओरेकल की असली ताकत
कंपनी की सीईओ साफरा कैट्ज ने बताया कि मंगलवार की रात उन्होंने चार बड़े मल्टीबिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट्स साइन किए हैं। एआई कंपनियों को अपने काम करने के लिए कम्प्यूटिंग पावर की काफी जरूरत है, जिसे पूरा करने के लिए ओरेकल बड़ी भूमिका निभा रहा है। इन्हीं वजहों से निवेशक इसमें निवेश कर रहे हैं।
AI की बढ़ती माँग
रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी ने बढ़ती AI की मांग से यह सफलता प्राप्त की है। अभी बीते दिन ही कंपनी ने ChatGPT की पेरेंट कंपनी ओपनएआई को 4.5 गीगावाट बिजली सप्लाई करने का सौदा किया है, जिसकी मदद से उनके एआई टूल्स अच्छे से काम कर सकें। रेस में आगे बढ़ते हुए इस कंपनी ने टेक की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है।
मस्क को पीछे छोड़ एलिसन ने रचा इतिहास
मस्क ने 2021 में पहली बार दुनिया के सबसे अमीर इंसान का खिताब अपने नाम कर लंबे समय तक इस पोजीशन पर बने रहे। बीच में उन्हें बर्नार्ड अर्नाल्ट और जेफ बेजॉस ने पीछे छोड़ा भी, लेकिन मस्क ने जल्दी ही इस पोजीशन पर वापसी कर ली। लेकिन इस बार ओरेकल और एआई की ताकत से एलिसन ने उन्हें काफी पीछे खड़ा कर दिया है।
प्रकृति, इतिहास और संस्कृति का संगम’ ये है बिहार के 8 HIDEEN GEMS
Kantara: Chapter 1! ट्रेलर रिलीज़ डेट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें ,₹125 करोड़ में बिके OTT राइट्स
Kantara: Chapter 1! ट्रेलर रिलीज़ डेट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें ,₹125 करोड़ में बिके OTT राइट्स