5000 से शुरू हुई थी जर्नी, आज हैं ₹2500 करोड़ के मालिक; बर्थडे पोस्ट से फैंस हुए इमोशनल, अब सबकी नज़रें उनकी 200वीं फिल्म पर, पढ़िए पूरी खबर
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने 9 सितंबर 2025 को अपना 58वां जन्मदिन मनाया। फैंस, सेलेब्स और इंडस्ट्री के लोगों सभी ने “हैप्पी बर्थडे खिलाड़ी” कहकर शुभकामनाएँ दीं। लेकिन इस बार का बर्थडे सिर्फ केक काटने और फैन्स के प्यार तक सीमित नहीं रहा साथ ही,अक्षय ने अपने करियर का एक बड़ा प्लान भी बताया ।
अक्षय का इमोशनल पोस्ट – “ये सफर मेरा उतना ही आपका भी”
बर्थडे के दिन अक्षय ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा: “34 साल का सफर, 150+ फिल्में और अनगिनत किरदार ये मेरी नहीं, हम सबकी जर्नी है। मैं कुछ भी नहीं, अगर आप सबका प्यार नहीं।” उनका यह मैसेज सीधा फैंस के दिल को छू गया। हजारों लोग कमेंट्स में लिखने लगे—“आप ही असली सुपरस्टार हैं।” अक्षय ने सिर्फ पोस्ट ही नहीं डाली, बल्कि एक स्पेशल आर्टवर्क भी शेयर किया। उसमें अक्षय बीच में खड़े हैं और उनके चारों ओर उनके सभी आइकॉनिक किरदार घूम रहे हैं, जैसे कोई ग्रहों की रिंग्स।
200वीं फिल्म का टीज़र – असली धमाका बाकी है!
सबसे बड़ी खबर यह रही कि अक्षय ने अपनी 200वीं फिल्म का इशारा कर दिया। सोचिए—1987 में ‘आज़ाद’ फिल्म से एक्स्ट्रा रोल से शुरुआत करने वाले खिलाड़ी कुमार अब अपनी 200वीं फिल्म तक पहुँच गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय इस फिल्म की अनाउंसमेंट जल्द करेंगे। अब सवाल यह है कि ये फिल्म एक्शन पैक्ड होगी, कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा होगी या देशभक्ति का मेगा प्रोजेक्ट?
5000 रुपये से 2500 करोड़ तक – अक्षय की जबरदस्त जर्नी
अक्षय की सफलता की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। पहली फिल्म ‘दीदार’ से उन्हें सिर्फ 5000रुपये मिले थे। आज उनकी नेटवर्थ ₹2,500 करोड़ से भी ज़्यादा है। 34 साल के फिल्मी करिअर में उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्में की और लगातार हिट मशीन बने रहे। उनका नाम अब सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट्स और प्रोडक्शन हाउस से भी जुड़ा है।
फिटनेस मंत्र – 58 की उम्र, एनर्जी 25 की!
अक्षय की फिटनेस का राज भी चर्चा में रहा।
- सुबह 4 बजे उठना
- शराब, सिगरेट से दूरी
- मार्शल आर्ट्स और योग
- सोमवार का पूरा व्रत
इसी अनुशासन की वजह से आज भी वो 25 साल के हीरो जैसी एनर्जी लेकर स्क्रीन पर नजर आते हैं।
असली हीरो – समाज सेवा में भी आगे
अक्षय सिर्फ पर्दे पर ही हीरो नहीं, असल जिंदगी में भी दिल जीत लेते हैं। COVID के दौरान PM CARES में ₹25 करोड़ का दान। शहीद सैनिकों के परिवारों की मदद,किसानों और एसिड अटैक पीड़ितों के लिए सहायता। यही वजह है कि फैंस उन्हें “दानवीर कुमार” भी कहते हैं।
2025 की हिट लिस्ट – हाउसफुल 5 से स्काई फोर्स तक 58 साल की उम्र में भी अक्षय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं।
– Housefull 5 – कॉमेडी का तगड़ा डोज़
– Sky Force – एयरफोर्स पर आधारित एक्शन फिल्म
– Kesari Chapter 2 – देशभक्ति से भरी कहानी
– और जल्द ही Jolly LLB 3 में अरशद वारसी संग कोर्टरूम धमाका।
अक्षय कुमार का 58वां बर्थडे उनके करियर की नई पारी की शुरुआत है। एक्टर, जो 5000 रुपये से करोड़ों तक पहुँचा। इंसान, जो समाज सेवा में आगे रहता है और सुपरस्टार, जो 200वीं फिल्म के साथ बॉलीवुड में इतिहास रचने वाला है