Search

संजय दत्त ने नए एक्टर्स पर दिया तीखा बयान: “नए एक्टर्स एक हिट फिल्म देकर पागल हो जाते हैं”

संजय-दत्त-ने-नए-एक्टर्स-पर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में नए कलाकारों पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा कलाकार एक हिट फिल्म मिलने के बाद बदल जाते हैं। इसी दौरान उन्होंने बाघी 4 में काम करने का अनुभव भी साझा किया।

दरअसल संजय दत्त ने टीवी शो ‘The Great Indian Kapil Show’ में अपने को-एक्टर सुनील शेट्टी के साथ बातचीत के दौरान बताया कि पहले के दौर में वरिष्ठ कलाकारों से सीखने का एक कल्चर था, लेकिन आजकल युवा कलाकारों में काफी ‘इनसिक्योरिटी’ दिखाई देती है। उन्होंने कहा—
“सिर्फ एक हिट फिल्म देने पर ही ये लोग पागल हो जाते हैं।”

वहीं दत्त ने मज़ाकिया अंदाज़ में नए कलाकारों को चुनौती भी दे दी। संजय दत्त ने कहा:

मैं इन्हें चुनौती देता हूं कि इस इंडस्ट्री में 40 साल टिककर दिखाएं।”

इसके अलावा, उन्होंने ने फिल्मों के प्रभाव और अपनी व्यक्तिगत प्रक्रिया पर भी चर्चा की। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बाघी 4 ने उन्हें भावनात्मक रूप से झकझोर दिया और उन्हें अपनी पुरानी फिल्म वास्तव की याद दिला दी।

जेल की बात याद कर बताया अनुभव

बातचीत के दौरान संजय दत्त ने अपने जीवन के कठिन अनुभवों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने जेल में बिताए गए दिनों को याद करते हुए कहा कि वह समय आज भी उन्हें अंदर तक बदल देता है। दत्त के मुताबिक, उस दौर ने उन्हें जीवन का गहरा सबक सिखाया और उनका नज़रिया और भी मजबूत बना दिया।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.