एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ में छात्रों ने एक सहपाठी को कार में बैठाकर 90 सेकंड में 20 से ज्यादा थप्पड़ मारे। घटना का वीडियो वायरल, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
लखनऊ। एमिटी यूनिवर्सिटी, (लखनऊ) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 26 अगस्त को एक छात्र को उसके ही सहपाठियों ने कार में बैठाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि 90 सेकंड के भीतर पीड़ित छात्र को 20 से ज्यादा थप्पड़ मारे गए। इस दौरान गालियां और धमकियां भी दी गईं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि तीन छात्रों और एक छात्रा ने पीड़ित को कार की पिछली सीट पर बिठाकर ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सामने बैठे युवक और युवती के साथ-साथ उसके बगल में बैठा छात्र भी उस पर लगातार हाथ चला रहा है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल सभी छात्रों की पहचान की जा रही है।
मिटी यूनिवर्सिटी में मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस और प्रशासन सख्त—दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी।
FIR दर्ज, कड़ी कार्रवाई की तैयारी
पुलिस ने एक महिला समेत कुल पांच छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी घटना को गंभीर मानते हुए कहा है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। घटना के बाद छात्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।