Search

iPhone 17 सीरीज़ के दाम लीक, इतने रुपये में मिल पाएगा भारत में iPhone 17

Apple iPhone 17 सीरीज़ 9 सितंबर को लॉन्च होगी, लेकिन कीमतें और फीचर्स पहले ही लीक हो गए हैं। iPhone 17, 17 Air, 17 Pro और 17 Pro Max की अनुमानित कीमत, कैमरा, बैटरी और खास फीचर्स जानें।

आपने भी शायद ये सुन लिया होगा कि iPhone 17 लॉन्च होने से पहले ही उसकी कीमतें लीक हो गई हैं। हाँ, बिल्कुल सही पढ़ा अपने—एप्पल की नई iPhone 17 सीरीज़, जिसकी लॉन्चिंग 9 सितंबर को होने वाली है, उससे पहले ही इंटरनेट पर इसके प्राइस और फीचर्स की धूम मच गई है। अब सवाल ये है कि आखिर नए iPhone की कीमत कितनी होगी और इसमें ऐसा क्या खास है जो इसे बाकी सब स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है? चलिए, मिलकर जानते हैं—क्या नया धमाका लेकर आ रहा है एप्पल ! iPhone 17 सीरीज की तस्वीरों के अनुसार, एप्पल इस बार iPhone 17 की चार वेरिएंट्स लाने की तैयारी मे है। iPhone 17 ,iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max. बताया जा रहा है कि iPhone 17 Air, जो बेहद पतला होने वाला है इसे एप्पल का अब तक का सबसे स्लिम मॉडल होगा । सभी मॉडल्स में A19 या A19 Pro चिपसेट्स होंगे , Pro मॉडल्स में 12GB RAM और वैपर-चैंबर कूलिंग जैसी बेहतरीन तकनीक भी होगी। कैमरों में 48MP तीनों रियर लेंस और 24MP फ्रंट कैमरा , Pro Max में तो 5,000mAh बैटरी और मैकेनिकल अपर्चर की बात भी हो रही है। iPhone 17 सीरीज की कीमतों को लेकर फिलहाल सिर्फ अटकलें हैं, आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।अमेरिका में बेस मॉडल iPhone 17 की कीमत लगभग 799 डॉलर यानी भारतीय रुपये अनुसार करीब 67,000 रुपये रह सकती है। iPhone 17 Air की कीमत 899 डॉलर यानी करीब 75,000 रुपये, iPhone 17 Pro की कीमत 1,049 डॉलर यानी करीब 88,000 रुपये और iPhone 17 Pro Max की कीमत 1249 डॉलर यानी करीब 1,05,000 रुपये हो सकती है। भारत में GST और इम्पोर्ट टैक्स के कारण कीमतें और बढ़ सकती हैं। ICEA का स्लैब बदलाव भी इसमें भूमिका निभा सकता है। इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने मांग की थी कि स्मार्टफोन को 5% GST स्लैब में रखा जाए। इनका कहना था कि मोबाइल अब आम आदमी की जरूरत बन चुके हैं, ये डिजिटल इंडिया मिशन को पूरा करने के लिए अहम टूल हैं।

लॉन्च डेट और बाकी अपडेट्स

Apple का “Awe-dropping” ईवेंट 9 सितंबर को होने वाला है भारतीय समय अनुसार इसे रात 10:30 बजे ऐपल का यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव दिखाया जाएगा। जहाँ नए iPhones और अन्य डिवाइसेज जैसे Watch Ultra 3 और AirPods Pro 3 का आगाज़ भी होगा । Pre-orders संभवतः 12 सितंबर से, और शिपमेंट लगभग 19 सितंबर से शुरू होगा।

iPhone 17 Air होगा अब तक का सबसे स्लिम iPhone, Pro Max में मिलेगा 5,000mAh बैटरी और एडवांस्ड कैमरा

 

इसमें क्या खास है?

– अल्ट्रा स्लिम iPhone 17 Air

– Pro मॉडल्स में एडवांस्ड कैमरा और कूलिंग टेक्नोलॉजी

– ProMotion OLED display पूरे सीरीज में है

– प्राइस हाइक हो सकती है—लेकिन उसमें कुछ मॉडल्स की कीमत स्थिर रहने के संकेत भी हैं।

 

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.