Search

पटना मे उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा “एसआईआर के लिए और समय देना चाहिए था, लोगों को इससे परेशानी हुई”

उपेंद्र कुशवाहा का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

उपेंद्र कुशवाहा का राहुल गांधी पर बड़ा बयान, कहा एसआईआर कोई मुद्दा नहीं

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और भाजपा के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी की बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन यात्रा पर एक बड़ा बयान दिया है। कुशवाहा ने कहा कि चुनाव आयोग को बिहार में एसआईआर के लिए और समय देना चाहिए था। लोगों को इससे परेशानी हुई , इसके अलावा उन्होंने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर निकाली गई वोटर अधिकार यात्रा से कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों को फायदा होगा। लेकिन बाद में द इंडियन एक्स्प्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि एसआईआर कोई जमीनी स्तर का मुद्दा ही नहीं है।

SIR कोई जमीनी स्तर का मुद्दा नहीं

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एक अंग्रेजी अखबार को दिये इंटरव्यू में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े मुद्दे पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है। हालांकि, यह सच है कि इसके लिए बिहार के लोगों को अधिक समय मिलना चाहिए था। उन्होंने दो महीने पहले एसआईआर की शुरुआत में भी यह बात कही थी। उन्होंने कहा कि वो अपना स्टेंड नहीं बदलते हैं।

अब निशांत को राजनीति में आना चाहिए

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। साथ ही नीतीश ही सीएम रहेंगे, इसमें कोई दो राय नहीं है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विधानसभा चुनाव बाद सीएम पद तय करने वाले बयान पर कुशवाहा ने कहा कि वे सामान्य प्रोटोकॉल के बारे में बात कर रहे थे। वहीं, कुशवाहा ने कहा कि नीतीश के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए।

 

 

उपेंद्र कुशवाहा का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

राहुल गांधी को फायदा कितना फायदा हुआ?

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार शर्मा कहते हैं कि उपेंद्र कुशवाहा का यह कहना कि राहुल गांधी को यात्रा से फायदा हुआ, बिहार की सियासत में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत होने की ओर इशारा करता है। राहुल गांधी की बिहार यात्रा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया और विपक्षी एकता को भी मंच प्रदान किया अशोक कुमार शर्मा की नजर में उपेंद्र कुशवाहा का यह बयान एनडीए के लिए भी एक संदेश हो सकता है कि कांग्रेस बिहार में अपनी जमीन मजबूत कर रही है।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.