
प्रख्यात कवि और राम कथा वाचक कुमार विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने राजस्थान लोक सेवा आयोग सदस्य के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 करवाई थी। इस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ियां पाई गई इसके बाद राजस्थान हाई कोर्ट ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया था ।साथ ही हाईकोर्ट ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्यों की भी आलोचना की थी।
आखिर क्या कहना है मंजू शर्मा
इसके बाद मंजू शर्मा ने अपना इस्तीफा राजभवन भेज दिया।। जनसत्ता की खबर के अनुसार राज्यपाल हरी भाऊ बागडे को लिखे एक पत्र में मंजू शर्मा ने कहा “मैंने अपना पूरा काम और निजी जीवन पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करते हुए बिताया है। हाल ही में हुई इस भर्ती प्रक्रिया उसके बाद उठे विवाद और हाई कोर्ट द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया निरस्त करने के बाद उठे विवाद की वजह से पूरे आयोग और मेरी निजी प्रतिष्ठा की गरिमा प्रभावित हुई है।”
राजस्थान हाई कोर्ट ने आयोग के सदस्यों पर आरोप लगाते हुए परीक्षा व्यवस्था की शुचिता से समझौते की बात कही थी। पेपर लीक के मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के 6 सदस्यों का नाम सामने आया था साथ ही हाईकोर्ट ने सदस्यों के आचरण को लेकर तीखी टिप्पणियां भी की थी।इसके बाद यह मामला और गरमा गया।