पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान एक्स पर फिर सुर्खियां बटोर रहे है। वजह है इरफान पठान का एक पुराना इंटरव्यू इस इंटरव्यू में इरफान ने कहा था की महेंद्र सिंह धोनी हुक्का पीते हैं और जो खिलाड़ी इसमें उनका साथ देते हैं उनसे उनकी नजदीकिया बढ़ जाती है। टीम में उनके शामिल होने की संभावना बढ़ जाती थी हालांकि इरफान ने यह बात मजाक में कही थी। स्पोर्ट्स तक को दिए इंटरव्यू में पठान ने कहा था “मुझे किसी के कमरे में हुक्का लगाने की आदत नहीं है और इसके बारे में बात करना भी मुझे ठीक नहीं लगता मेरा ध्यान मैदान पर प्रदर्शन करने पर ही होता है”

दरअसल मोहम्मद शमी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए इरफान ने एक महीना पहले 3 अगस्त को एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसमें एक प्रशंसक ने पठान से पूछा पठान “भाई वह हुक्के का क्या हुआ” जिस पर जवाब देते हुए इरफान ने तीन सितंबर को कहा कि” मैं और एमएस धोनी साथ बैठकर पियेंगे।” जिसके कुछ देर बाद ही इरफान पठान ने दोबारा पोस्ट करते हुए अपना स्पष्टीकरण दिया कि आधी दशक पुरानी वीडियो को तोड़ मरोड़ कर फैलाया जा रहा है क्या यह किसी पर लॉबी का काम है या फैन वार है?
ऐसा रहा इरफान पठान का करियर
इरफान की गिनती भारत की सबसे प्रमुख ऑलराउंडर में होती रही है। इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट मैचों में 1105 रन बनाए साथ ही 100 विकेट हासिल किए। वहीं इरफान ने ओडीआई में 120 मैचों में 1544 रन बनाएं और 173 विकेट झटके है। T20 इंटरनेशनल में भी इरफान का अच्छा रिकॉर्ड रहा है और 2007 T20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे हैं इरफान की भूमिका भारत को T20 वर्ल्ड कप जीतने में अहम रही थी।