Fact Check
Search

अनुराग कश्यप निर्देशित निशांची ट्रेलर रिलीज

अनुराग कश्यप निशांची ट्रेलर

अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘निशांची’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाना चाहते थे फिल्म

 

निर्देशक अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘निशांची’ का ट्रेलर हाल ही में रीलीज़ किया गया है । ट्रेलर की पहली झलक से साफ हो गया है कि फिल्म जुड़वाँ भाइयों के बीच आइडेंटिटी कॉन्फ्लिक्ट के इर्द गिर्द घूमने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी चर्चा हो रही है ट्रेलर के विजुअल्स दर्शकों की जिज्ञासा को बढ़ा रहे हैं और निर्देशक की सबसे चर्चित फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ की याद दिला रहे हैं।

 

ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण है;ऐश्वर्या ठाकरे की मौजूदगी उनके छोटे छोटे शॉट्स भी इस बात के संकेत देते हैं कि फिल्म मे उनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन होने वाली है। ट्रेलर ने कहानी के बड़े राज नहीं खोले, बल्कि संकेत दिए हैं – कौन असल है, और कौन नकली, यह सवाल बार बार दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाता है।

 

साउंड डिजाइन, फास्ट कटिंग, ट्रेलर को थ्रिलर की तरह पेश करते हैं। ट्रेलर पूरी कहानी नहीं बताता, बस हुक छोड़ता है। फिल्म के साथ प्रोडक्शन हाउस Amazon MGM का शामिल होना फिल्म की पहुंच और डिस्ट्रीब्यूशन के दायरे को व्यापक बना सकता है। फिल्म की रिलीज़ की तारीख अभी तक घोषित नहीं हुई है।

अनुराग कश्यप निशांची ट्रेलर

कौन-कौन है फिल्म की कास्ट में?

 

फिल्म की कास्ट में ऐश्वर्या ठाकरे डबल रोल में हैं, वेदिका पिंटो रंगीली रिंकू के किरदार में हैं, मोनिका पवार जुड़वा भाइयों की मां का किरदार निभाती नजर आ रही हैं, उसके अलावा ज़ीशान आयूब, कुमुद मिश्रा और जावेद खान किंग जैसे दिग्गज कलाकार फिल्म में अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

पहले किसके साथ बनाना चाहते थे ये फिल्म?

एनडीटीवी के अनुसार, अनुराग कश्यप पहले ये फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ करना चाहते थे, लेकिन बाद में सुशांत को करण जौहर के बड़े प्रोजेक्ट ‘दिल बेचारा’ और ‘ड्राइव’ मिल गई और उसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें रिस्पॉन्ड करना बंद कर दिया, इसके चलते उन्होंने यह फिल्म नए एक्टर्स के साथ करने का फैसला लिया। अनुराग कश्यप निशांची ट्रेलर

 

बिहार में सियासी घमासान: एनडीए ने 4 सितंबर बिहार बंद का ऐलान

बॉलीवुड टॉप 10 हेडलाइंस – 14 अगस्त 2025 | ताजा खबरें, गॉसिप्स

Fastag Annual Pass 2025 : नेशनल हाईवे पर आपको कितना फायदा?

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.