Search

Monsoon Travel in India: बरसात में घूमने की टॉप 9 डेस्टिनेशन

भारत की टॉप Monsoon डेस्टिनेशन

बरसात की ठंडी हवा, मिट्टी की सौंधी खुशबू और धुंध में छुपे पहाड़ सोचकर ही मन मुस्कुरा उठता है न? मानसून आ चुका है और अब वक्त है उन जगहों की सैर करने का, जो इस मौसम में सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आते हैं। वैसे तो भारत का हर कोना बारिश में नया रूप ले लेता है , कहीं पहाड़ बादलों में खो जाते हैं, तो कहीं झरने दुगुनी रफ़्तार से बहने लगते हैं। मानसून का मौसम भारत की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देता है। पहाड़, झीलें, झरने और हरियाली इस मौसम में अपने सबसे रोमांटिक और जादुई रूप में नज़र आते हैं। यही वजह है कि कई ट्रैवलर्स मानसून को घूमने-फिरने के लिए बेस्ट सीज़न मानते हैं ।

आइए जानते हैं वो टॉप डेस्टिनेशन, जो मानसून ट्रैवल के लिए इस साल आपके बकेट लिस्ट में ज़रूर होने चाहिए।

1. मन्नार, केरल 

केरल का मन्नार मानसून में और खूबसूरत रूप ले लेता है। चारों ओर फैले चाय की बागान, धुँध भरे पहाड़ और झरनों की गूँज जैसे प्रकृति खुद कविता सुना रही हो।

क्या करे :

– एरविकुलम नेशनल पार्क जाकर नीलगिरी तहर देखें।

– मॅट्टुपेट्टी डैम पर बोटिंग करें और बदलते मौसम का आनंद लें।

– अट्टुकल वॉटरफाल बारिश में और ज्यादा मनोरम हो जाता है।

– चाय म्यूज़ियम में जाकर स्थानीय चाय संस्कृति को समझें।

 2. चेरापूंजी और शिलॉन्ग, मेघालय 

चेरापूंजी दुनिया के सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में गिना जाता है। यहाँ का हर झरना और हर घाटी मानसून में अपनी पूरी रौनक पर होती है। पास ही शिलॉन्ग, जिसे “पूर्व का स्कॉटलैंड” कहा जाता है, बारिश में ऐसे सज जाता है जैसे किसी लोककथा का दृश्य।

क्या देखें:

नोखलिकाई फॉल्स और सात बहनों का झरना

– डबल डेकर लाइविंग रूट ब्रिज की अद्भुत संरचना।

– शिलॉन्ग में यूमियाम झील, एलीफैंट फॉल्स, और लोक जीवन का स्वाद।

3. उदयपुर, राजस्थान 

“झीलों का शहर” उदयपुर मानसून में और भी मनोहर हो जाता है। पिचोला झील पर बारिश की बूंदें और महलों का झील में पड़ता प्रतिबिंब एक अद्भुत अनुभव देता हैं।

क्या करें:

– पिचोला झील पर बोटिंग करे

– सिटी पैलेस और लेक पैलेस की सुंदरता का आनंद लें।

– मानसून पैलेस (सज्जनगढ़) से बादलों में लिपटी अरावली पहाड़ियों का दृश्य देखें।

Monsoon

 

4. महाबलेश्वर और गोवा 

महाबलेश्वर, पश्चिम घाट की एक और हसीन देन, समृद्ध हरियाली, जलप्रपात और स्ट्रॉबेरी बागानों से भरा होता है।

गोवा, जहाँ बारिश बीचों को सुनसान और मस्ती को नया रूप दे देती है खासकर दुर्गसागर झरना और मसाला प्लांटेशनों में घूमना का अलग ही आनंद हैं।

क्या खास है?

– महाबलेश्वर में वेन्ना झील और लिंगमाला झरना।

– गोवा में दूधसागर झरना और मसाला प्लांटेशनों की सैर।

5. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल 

दार्जिलिंग मानसून में बादलों और धुंध की चादर ओढ़ लेता है। टॉय ट्रेन की यात्रा और कुंचेंजुंगा की झलक इसे और भी खास बना देती है।

क्या करें:

– टाइगर हिल से सूर्योदय का नज़ारा देखें।

– चाय बागानों की सैर करें।

6. फूलों की घाटी, उत्तराखंड

युनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट ‘वैली ऑफ़ फ्लावर्स’ सिर्फ मानसून में खुलती है। यहाँ हज़ारों रंग-बिरंगे फूलों से सजी घाटी किसी सपनों के दृश्य जैसी लगती है।

7. कास पठार, महाराष्ट्र 

“कास पठार” को महाराष्ट्र का वैली ऑफ फ्लावर्स कहा जाता है। अगस्त-सितंबर में यहाँ 850 से ज्यादा किस्म के जंगली फूल खिलते हैं।

8. आगुम्बे, कर्नाटक 

अगर आप घने रेनफॉरेस्ट का असली रूप देखना चाहते हैं तो आगुम्बे मानसून में ज़रूर जाएँ। यहाँ के झरने और किंग कोबरा रिज़र्व इसे और खास बनाते हैं।

9. चित्रकूट जलप्रपात, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का चित्रकूट जलप्रपात मानसून में अपने सबसे विशाल रूप में होता है। चौड़ाई और तेज़ बहाव के कारण इसे “भारत का नायग्रा फॉल्स” भी कहा जाता है।

मानसून ट्रिप को सुरक्षित और मज़ेदार बनाने के लिए कुछ यात्रा टिप्स 

होटल और यात्रा की बुकिंग समय रहते कर लें। छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ बैग और आरामदायक जूते।चाहे वह केरल की चाय हो या गोवा के सीफ़ूड, मानसून का मज़ा लोकल खाने के साथ दोगुना हो जाता है। भारत का मानसून हर यात्री को अलग अनुभव देता है। कहीं झरनों की गड़गड़ाहट मन मोह लेती है, तो कहीं बादलों से घिरे पहाड़ आत्मा को सुकून देते हैं। चाहे आप प्रकृति प्रेमी हों, एडवेंचर के शौकीन हों या बस सुकून की तलाश में हों – मानसून में भारत के ये डेस्टिनेशन आपके सफ़र को यादगार बना देंगे।

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.