Fact Check
Search

ट्रंप टैरिफ वार: भारत पर एकतरफा व्यापार का आरोप 2025

ट्रंप टैरिफ वार

ट्रंप टैरिफ वार – टैरिफ है जंग सुलझाने वाला हथियार, बोले भारत करता था एक तरफा व्यापार

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा की, मोदी अमेरिका से खरीदने वाले समानों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाते थे,वहीं दूसरी ओर अमेरिका बस 50 प्रतिशत ही टैरिफ लगता था। प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की भारत अमेरिका के साथ एकतरफा व्यापार करता था। जिसकी वजह से अमेरिका ने जवाब में टैरिफ में बढ़ोतरी की । उदाहरण देते हुए ट्रंप ने कहा की अमेरिकी कंपनी हार्ले डेविडसन अपनी बाइक भारत में नहीं बेच पा रही थी क्यूंकि भारत ने इस बाइक पर 200% का टैरिफ लगाया हुआ था।

जंग सुलझाने वाला हथियार

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका भारत से आयात किए जाने वाले सामानों पर 50% टैरिफ लगाने से दोनों देशों के बीच आर्थिक तनाव बढ़ा है,वहीं रूस से कच्चा तेल खरीदने पर भारत को 25% अधिक टैरिफ झेलना पड़ रहा है । ट्रंप सरकार ने अपने टैरिफ नीति का बचाव करते हुए इसे जंग सुलझाने वाला हथियार बताया । आगे उन्होंने कहा की इस नीति से अमेरिका को बेहतरीन ताकत मिली है। टैरिफ को बातचीत वाला हथियार का हवाला देते हुए की उन्होंने इसके जरिए 7 देशों के बीच जंग रोक हैं। बाइडन सरकार पर निशाना साधते हुए कि , अमेरिका दुनिया का रीढ़ है,जिसे उन्होंने पिछले 4 साल में और मजबूत किया है,लेकिन बाइडन सरकार ने इसे कमजोर करने का काम किया था ,लेकिन टैरिफ नीति से ट्रंप सरकार ने अमेरिका को आर्थिक रूप से और ज्यादा ताकतवर बनाया है ।

अमेरिका में विदेशी दवाई कंपनियां लगा रही अपना कारखाना

ट्रंप ने दावा करते हुए की ज्यादा टैरिफ लगाने की वजह से बहुत सारी कम्पनियां अमेरिका के बाहर निवेश करती थीं,लेकिन टैरिफ के बाद हालात बदल रहे है और हजारों कम्पनियां निवेश कर रही है। आगे उन्होंने कहा की कई कार कम्पनियां चीन, मैक्सिको कनाडा से आकर अमेरिका में निवेश कर रही हैं। टैरिफ उन्हें सुरक्षा के साथ निर्माण करने में उन्हें कोई एक्स्ट्रा टैक्स नहीं देना पड़ता है ।

कितना था टैरिफ!

ट्रंप टैरिफ वार

ट्रंप ने ये भी बताया की भारत पर लगाए गए टैरिफ को कम करने के बारे में वो नहीं सोच रहे है। ट्रंप ने एक बात स्पष्ट करते हुए कहा की भारत और अमेरिका के रिश्ते काफी अच्छे हैं। अमेरिका ने पहले भारत पर 25% शुल्क लगाया था,बाद में इसे बढ़ाकर 50% कर दिया।ट्रंप टैरिफ वार

मोदी ने कहा भारत टकराव नहीं, सहयोग चाहता है आखिर कितना कारगार होगा पीएम मोदी का चीनी दौरा! 

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.