Fact Check
Search

Golden Milk : दादी का नुस्ख़ा या हेल्थ का नया ट्रेंड? 

हल्दी और दूध से बनी ये Golden Milk इंस्टाग्राम पर “सुपरड्रिंक” कहलाती है, लेकिन जानिए इसके असली फायदे और सावधानियाँ। 

 

आपने भी कभी न कभी दादी या मम्मी से सुना होगा कि “हल्दी वाला दूध पी लो, सब ठीक हो जाएगा”? अब आपके दिमाग़ में भी आ रहा होगा कि आखिर हल्दी वाला दूध और Golden Milk एक ही है? जी है, आजकल इसी परंपरागत ड्रिंक एक ट्रेंडी नाम से मशहूर हो गया हैं—Golden Milk/ड्रिंक। कैफ़े और सोशल मीडिया पर भी लोग इसे हेल्दी सुपरड्रिंक की तरह पेश कर रहे हैं।

गोल्डन ड्रिंक का सफ़र – दादी की रसोई से इंस्टाग्राम तक

भारत में हल्दी दूध कोई नई चीज़ नहीं है। आयुर्वेद में तो इसे सदियों से “हीलिंग ड्रिंक” माना जाता है। खांसी-ज़ुकाम हो, चोट लगी हो या थकान—हल्दी वाला दूध ही पहली दवा होती थी। आज यही पुराना नुस्ख़ा है, लेकिन नए नाम के साथ – Golden Milk/ड्रिंक। विदेशों में इसे Turmeric Latte कहकर फैंसी कप में परोसते हैं।

क्या हैं इसके असली फायदे?

हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन सूजन और दर्द को कम करता है।गठिया और हार्ट डिज़ीज़ जैसी इंफ्लेमेशन से जुड़ी समस्याओं में मददगार। काली मिर्च हल्दी के असर को और बढ़ाती है।अदरक और हल्दी का मेल संक्रमण से बचाने और इम्युनिटी बढ़ाने में असरदार। रात को पीने पर बेहतर नींद और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद। दूध का कैल्शियम और हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट हड्डियों व त्वचा के लिए फायदेमंद।

लेकिन सावधानी भी ज़रूरी

ज़्यादा सेवन से पेट दर्द, गैस या दस्त की समस्या हो सकती है। ब्लड थिनर या डायबिटीज़ की दवा लेने वालों को डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी। एनीमिया वाले लोगों में आयरन अवशोषण कम कर सकती है। दुर्लभ मामलों में एलर्जी या लिवर पर असर की संभावना।

यानि कि “ज़हर भी दवा है और दवा भी ज़हर – बस फर्क है मात्रा का।”

कब और कैसे पिएं ?

सबसे बढ़िया तरीका है – रात को सोने से पहले।

रेसिपी (2 मिनट वाली):

~एक कप दूध (डेयरी या बादाम/सोया दूध भी चलेगा)

~½–1 चम्मच हल्दी पाउडर

~एक चुटकी काली मिर्च

~स्वाद के लिए शहद, दालचीनी या अदरक

इसे धीमी आंच पर गर्म कीजिए, कप में डालिए और चुस्किया लीजिए ।

गोल्डन ड्रिंक (दूध + हल्दी + शहद = गोल्डन मिल्क)

 

तो, क्या सच में है “जादू”?

गोल्डन ड्रिंक कोई चमत्कारी इलाज नहीं है कि एक कप पीते ही सारी बीमारियाँ दूर हो जाएं। लेकिन हाँ—ये हेल्दी ड्रिंक ज़रूर है। इसे आप अपनी हेल्दी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं—संतुलित आहार और एक्सरसाइज़ के साथ। और हाँ, अगर आप किसी दवा पर हैं या कोई मेडिकल कंडीशन है, तो पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले। तो अगली बार जब थकान लगे या खाँसी-ज़ुकाम सताए, तो इंस्टेंट कॉफी छोड़कर ये ये देसी गोल्डन ड्रिंक और ट्राय कर सकते है ।

 

admin

Hi I am admin

Leave a Comment

Your email address will not be published.