Search

बुर्ज खलीफा नहीं,अब ये होगी दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग! दुनिया की पहली 1 किमी ऊंची इमारत तैयार

सऊदी अरब छीनने जा रहा है ‘सबसे ऊंची इमारत’ का ताज, जानें जेद्दा टावर की हैरान करने वाली बातें

दुनिया की पहली 1 KM ऊंची इमारत 2028 में बनकर होगी तैयार

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है? जवाब आएगा बुर्ज खलीफा लेकिन जल्द ही बुर्ज खलीफा के नाम दर्ज ये रिकॉर्ड टूटने जा रहा है । जी हां यह बात पूरी तरीके से सच है। 

2028 तक होगी तैयार 

सऊदी अरब के जेद्दा शहर में बन रहा जेद्दा टावर दुनिया की  सबसे ऊंची बिल्डिंग होने का कीर्तिमान  अपने नाम करने वाला है । इस टावर की ऊंचाई 1000 मीटर से भी ज्यादा यानी 3281 फीट के करीब  होने वाली  है । पिछले कुछ समय से इसका निर्माण कार्य रुका हुआ था । जो 2025 से फिर से शुरू हो गया है और इसकी 80 मंजिलें भी बन चुकी है । गल्फ न्यूज के अनुसार 2028 तक इसके पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है । 

इस प्रोजेक्ट को जेद्दा  के  एक नई जिले के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है । इसके साथ ही इसके विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास की भी बात कही गई है । जेद्दा टावर का प्राथमिक उपयोग होटल अपार्टमेंट्स ऑफिस स्पेस के रूप में किए जाने की जानकारी है। 

आसान नहीं रहा जेद्दा टावर का निर्माण कार्य

हालांकि जेद्दा टावर का निर्माण कार्य आसान नहीं रहा है।  कोरोना महामारी आर्थिक संकट और तकनीकी परेशानियों की वजह से इसमें लगातार रुकावट आते रही है । जेद्दा टावर बिल्डिंग के आर्किटेक्ट एड्रियन स्मिथ है जिन्होंने बुर्ज खलीफा के लिए भी डिजाइन किया था।  इस प्रोजेक्ट को लीड करने वाली प्रमुख कंपनी किंगडम होल्डिंग कंपनी है इस प्रोजेक्ट का निर्माण 2013 में शुरू किया गया था।   लेकिन 2017 से 19 के बीच सऊदी अरब में राजनीतिक संकट और उसके बाद कोविड  की  वजह से इसमें रुकावट आ गई थी

 बुर्ज खलीफा की ऊंचाई 828 मीटर है ,बताया जा रहा है कि जेद्दा टावर इससे भी 180 मीटर की ऊंचाई पर होगा जैसे ही इस टावर का निर्माण हो जाएगा यह दुनिया की पहली एक किलोमीटर ऊंचाई वाली बिल्डिंग बन जाएगी खबरों के मुताबिक जेद्दा  इकोनामिक सिटी में बनने वाले इस टावर में 160 से भी ज्यादा मंजिले होगी। 

2009 में बन गई थी बुर्ज खलीफा

अब तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची  इमारत है। पहले इसे “बुर्ज दुबई” कहा जाता था, लेकिन उद्घाटन के समय इसका नाम बदलकर यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नाम पर रखा गया। 

बुर्ज खलीफा का निर्माण कार्य 2004 में शुरू हुआ और लगभग पांच वर्षों में इसका बाहरी ढांचा तैयार किया गया। 2009 में इसका निर्माण पूर्ण हो गया था ।  2010 में इसे आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोल दिया गया।वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान दुबई को जब वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा, तब यूएई सरकार ने आर्थिक सहायता प्रदान की। इसी समर्थन के सम्मान में इसका नाम बुर्ज खलीफा रखा गया। इस इमारत का वास्तुशिल्प इस्लामी वास्तुकला से प्रेरित है। 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published.