Search

‘धुरंधर’ 100 करोड़ पार! ‘रहमान डकैत’ ने चुरा ली पूरी लाइमलाइट,हॉलीवुड के इस विलन से हो रही है तुलना

अक्षय खन्ना की विलन एक्टिंग पर सोशल मीडिया में ‘लीजेंड’ का जलवा

तीन दिन में 100 करोड़ पार, सोशल मीडिया पर अक्षय को मिल रहा है ‘लीजेंड’ का टैग

 

रणवीर सिंह की नई ऐक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज़ के सिर्फ तीन दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आए हैं। रणवीर सिंह, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल। हालांकि, चर्चा सबसे ज़्यादा अक्षय खन्ना की हो रही है। फिल्म में उन्होंने रहमान डकैत का खतरनाक और नेगेटिव किरदार निभाया है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस कह रहे हैं कि जितने भी विलन बॉलीवुड में आए हैं, उनमें अक्षय की एक्टिंग एक अलग ही लेवल की है।

अक्षय खन्ना की एक्टिंग ने चुरा ली लाइमलाइट

हालांकि फिल्म में कई बड़े चेहरे हैं, लेकिन जैसे ही अक्षय स्क्रीन पर आते हैं, नजरें उन्हीं पर टिक जाती हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज, बोलने का तरीका और अभिव्यक्ति ने दर्शकों को दिल जीत लिया है। इससे पहले भी अक्षय खन्ना फिल्म ‘छावा’ में औरंगज़ेब के किरदार में नजर आए थे, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। उसी रोल के बाद से लोग कहने लगे कि बॉलीवुड ने असली टैलेंट को देर से पहचाना।

करियर में उतार-चढ़ाव से गुजरे अक्षय

अक्षय खन्ना ने अपनी शुरुआत 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से की थी। इसी साल उनकी फिल्म ‘बॉर्डर’ आई, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद वे कई अलग-अलग तरह के किरदारों में नजर आए।

  1. ताल
  2.  दिल चाहता है
  3. हंगामा
  4. हलचल

इन फिल्मों में अक्षय ने कॉमेडी और इमोशनल रोल में शानदार काम किया।

‘हमराज़’ में मिला पहला बड़ा नेगेटिव किरदार

2002 में आई अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘हमराज़’ में अक्षय ने पहली बार ग्रे शेड किरदार निभाया। इस फिल्म के बाद यह साफ हो गया कि वह सिर्फ रोमांटिक या कॉमिक रोल तक सीमित नहीं हैं। वह ऐसे कलाकार हैं जो हर तरह का किरदार निभा सकते हैं।

लेकिन इसके बाद 2005 से 2007 के बीच उनकी कुछ फिल्में रिलीज़ हुईं, जो बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं।

2008 से 2012 तक मिला औसत रिस्पॉन्स

इस दौरान उनकी फिल्में जैसे—

  1. रेस
  2. मेरे बाप पहले आप
  3. आक्रोश
  4. गली गली चोर है
  5. आईं, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली।

कई बार लगता था, कि बॉलीवुड ने अक्षय की काबिलियत को ठीक से इस्तेमाल नहीं किया।

वापसी और मजबूत पकड़

कुछ सालों बाद अक्षय खन्ना फिल्म ‘मॉम’ में नजर आए। श्रीदेवी के साथ उनकी केमिस्ट्री और उनका गंभीर किरदार लोगों को काफी पसंद आया। इसके बाद वे ‘सेक्शन 375’ और ‘दृश्यम 2’ में दिखे, जहां उनकी परफॉर्मेंस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बेहद मजबूत अभिनेता हैं। हालांकि, इस दौर में वे ज्यादातर सपोर्टिंग या सेकेंड लीड रोल निभाते रहे।

2025 ने बदल दी तस्वीर

अक्षय के लिए साल 2025 बेहद खास रहा। साल की शुरुआत में आई फिल्म ‘छावा’ में उन्होंने औरंगज़ेब का रोल किया था। उनका किरदार इतना प्रभावशाली था कि लोग थियेटर से निकलकर सिर्फ उनके बारे में बात कर रहे थे। लोग उनकी तुलना हॉलीवुड के डार्क किरदारों से कर रहे हैं और अब वे ल सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे है।

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.