Search

क्या नेहरू सच में सरकारी पैसों से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे! अब यूपी के मंत्री उतरे राजनाथ सिंह के समर्थन में

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर बोले यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप कांग्रेस सिर्फ दिखावे की राजनीति करती है।

गोरखपुर में एक बैठक के दौरान राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बैठक में वे अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ विकास और कृषि योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। लेकिन मीडिया ने जब उनसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा जवाहरलाल नेहरू और बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान पर सवाल पूछा, तो उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि “वे रायबरेली के रहने वाले हैं, और इस इलाके को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है, इसलिए कांग्रेस नेताओं के व्यवहार और राजनीति को वे बहुत करीब से समझते हैं।

कांग्रेस पर तीखा हमला

मीडिया के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि “कांग्रेस की राजनीति सिर्फ दिखावे और मौकों के हिसाब से बदलती है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए कहा “जब ईद या बकरीद होती है, तब ये लोग टोपी पहनकर फोटो खिंचवाते और मीडिया में नजर आते हैं, लेकिन होली, दिवाली या नवरात्र जैसे हिंदू त्योहारों पर इनका कहीं पता नहीं चलता।” उन्होंने साफ़ कहा कि ” जब आज की कांग्रेस इस तरह की राजनीति कर रही है, तो यह मानना गलत नहीं होगा कि पहले भी इसी तरह की सोच रही होगी।”

राजनाथ सिंह के बयान का समर्थन

दरअसल, कुछ दिन पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि आज़ादी के बाद उस समय के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बाबरी मस्जिद को सरकारी खर्च पर दोबारा बनवाना चाहते थे, लेकिन सरदार पटेल ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
इस बयान के बाद कांग्रेस की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई थी और पार्टी ने इसे इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश बताया था। लेकिन दिनेश प्रताप सिंह ने कहा “राजनाथ सिंह जी ने जो कहा है, वह बेबुनियाद नहीं है। इतिहास और तथ्यों की समीक्षा करने पर बहुत सी बातें आज साफ़ होती जा रही हैं।”

 

“कांग्रेस का दोहरा रवैया हमेशा से रहा है”

भाजपा मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि “कांग्रेस कभी भी धर्म और संस्कृति को लेकर स्पष्ट रुख नहीं अपनाती, बल्कि जो समुदाय उन्हें राजनीतिक फायदा दे सकता है, उसके साथ खड़ी दिखाई देती है। उन्होंने यह भी कहा कि “आज देश बदलाव की दिशा में बढ़ रहा है और जनता अब यह समझ चुकी है कि कौन राजनीतिक दल सिर्फ मौके पर धर्म की बात करता है और कौन सच में देश और संस्कृति के साथ खड़ा है।”

 

बैठक में कृषि पर भी की चर्चा

हालांकि पूरा ध्यान राजनीतिक बयान पर चला गया, लेकिन बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देना था। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है और हर जिले में कृषि नवाचार केंद्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ड्रोन तकनीक, स्मार्ट खेती, मिट्टी परीक्षण और नई किस्मों के बीजों पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकें।

“देश अब जाग चुका है” — दिनेश प्रताप सिंह

मंत्री ने अपने बयान के अंत में कहा, “यह अब पुराना भारत नहीं है, लोग इतिहास, संस्कृति और राजनीति को समझने लगे हैं। अब जनता दिखावा नहीं, बल्कि सच्चाई देखती है।” उनका कहना था कि ” देश अब ऐसे समय में पहुंच चुका है जहाँ इतिहास के सवालों के जवाब और छुपे हुए तथ्य लगातार सामने आ रहे हैं, और इससे कई राजनीतिक दलों की असलियत भी उजागर हो रही है।” राजनाथ सिंह के बयान के बाद कांग्रेस पहले ही नाराज है। पार्टी ने कहा था कि “यह इतिहास को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश है और भाजपा राजनीतिक फायदा लेने के लिए इतिहास की गलत व्याख्या कर रही है।”

राम मंदिर समेत कई हिंदू धार्मिक स्थलों को उड़ाने की साजिश में था ISIS का संदिग्ध आतंकी अदनान !

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.