Search

दिल्ली के बाद अब मुंबई की बारी, ‘GRAP-4’ लागू! AQI रिकॉर्ड खतरनाक स्तर पर

दिल्ली के बाद अब मुंबई की बारी, ‘GRAP-4’ लागू! AQI रिकॉर्ड खतरनाक स्तर पर

 

प्रदूषण अब सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ही अपना प्रकोप नहीं बरपा रहा है, बल्कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी इसकी जद में आ गई है। मुंबई में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कई इलाकों में GRAP-4 यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान लागू कर दिया है। शहर में पिछले कई दिनों से तापमान में गिरावट और हवा की धीमी रफ्तार के कारण प्रदूषण बेहद बढ़ गया है। हवा की गुणवत्ता लगातार ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच रही है, जिसके चलते बीएमसी ने कंस्ट्रक्शन व धूल फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगा दी है। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड भी तैनात किए गए हैं।

 

बढ़ता AQI बना चिंता का सबब

बीएमसी ने जिन इलाकों में GRAP-4 लागू किया है, उनमें मझगांव, देवनार, मलाड, बोरीवली ईस्ट, चकला-अंधेरी ईस्ट, नेवी नगर, पवई और मुलुंड जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इन इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार खतरनाक स्तर पर दर्ज किया जा रहा है। सोमवार सुबह शहर का कुल AQI 277 रहा, जो ‘खराब’ और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक श्रेणी में आता है। वहीं, वडाला और बीकेसी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण स्तर ‘गंभीर’ पाया गया।

प्रदूषण के बीच मुंबई में ठंड भी बढ़ी

प्रदूषण के बीच मुंबई में ठंड भी बढ़ गई है। 30 नवंबर को शहर में एक दशक का सबसे ठंडा नवंबर दिन रिकॉर्ड किया गया। सांताक्रूज में तापमान 15.7°C तक गिर गया, जो शनिवार की तुलना में 6 डिग्री कम था। इससे पहले इतनी ठंड नवंबर में वर्ष 1950 में दर्ज की गई थी, जब तापमान 13.3°C तक पहुंच गया था। तापमान में गिरावट के बावजूद शहर में हवा की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ और सुबह के समय धुंध व स्मॉग की मोटी परत छाई रही।

तापमान में गिरावट, हवा में सुधार क्यों नहीं?

मौसम विभाग के अनुसार तापमान में तेज गिरावट की वजह साफ आसमान, कम नमी और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं हैं। दिसंबर की शुरुआत भी ठंडे मौसम के साथ हुई, लेकिन प्रदूषण का स्तर जस का तस बना हुआ है। सुबह के समय विज़िबिलिटी कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को घर से कम बाहर निकलने की सलाह दी है।

बीएमसी चुनाव में बन सकता है बड़ा मुद्दा

इधर, बीएमसी चुनाव से पहले शहर में प्रदूषण बढ़ना एक बड़ा मुद्दा बन रहा है। कांग्रेस ने मुंबई की हवा साफ करने के लिए 10 प्वाइंट का एजेंडा भी जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि GRAP-4 के सख्त नियम लागू रहने तक निर्माण कार्यों पर रोक जारी रहेगी और उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। बीएमसी का दावा है कि फ्लाइंग स्क्वॉड लगातार निरीक्षण कर रहा है ताकि प्रदूषण को और बढ़ने से रोका जा सके।

विराट कोहली के शतक से भारत की धमाकेदार जीत, पहला वनडे 17 रन से भारत ने किया अपने नाम

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.