Search

‘वीरू’ अब अमर! धर्मेन्द्र की विदाई ने रुलाया बॉलीवुड को ,क्या आखिरी फिल्म हो पाएगी अब रिलीज

धर्मेन्द्र

पंजाब के एक छोटे से गांव से उठकर करोड़ों दिलों पर राज करने वाले धर्मेंद्र ने अचानक दुनिया को अलविदा कहा “फिल्मी सफर, पारिवारिक रिश्ते और राजनीति, हर भूमिका में छोड़ी अमिट छाप।”

बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। बीते हफ्ते उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिनों बाद हालत थोड़ी ठीक हुई और उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी। उस वक्त मीडिया में धर्मेन्द्र को लेकर खूब अफवाहे उड़ी थी । लेकिन आज अचानक आई उनके निधन की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। उनके परिवार, उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री में दुख का माहौल है।

आपको बता दें, धर्मेंद्र को कुछ दिन पहले सांस लेने में दिक्कत की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालात थोड़े ठीक हुए, फिर छुट्टी मिल गई। लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और आज उनका निधन हो गया। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में पूरे रीति-रिवाजों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि सनी देओल ने दी। अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अभिषेक बच्चन समेत कई बड़े सितारे अंतिम विदाई देने पहुंचे।

 

छोटे गांव से शुरू हुआ सफर

धर्मेंद्र की पूरी यात्रा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। एक छोटे से गांव का लड़का, जिसके सपने बहुत बड़े थे, जिसने मेहनत और सादगी से दुनिया का दिल जीता। धर्मेंद्र का बचपन पंजाब के छोटे से गांव सहनेवाल में बीता। गांव के वही धूल से भरे मैदान, पुराने स्कूल की दीवारें, और खुला हुआ माहौल, यही उनकी पहली दुनिया थी। उनकी शुरुआती पढ़ाई गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सहनेवाल से हुई। शिक्षक उन्हें शांत, संकोची और सादगी पसंद बच्चा बताते थे।

स्कूल के बाद धर्मेंद्र ने रामगढ़िया कॉलेज, फगवाड़ा से इंटर किया। पढ़ाई में औसत होने के बावजूद, उनके अंदर फिल्मों और अभिनय के लिए एक गहरा लगाव था। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने निश्चय कर लिया था कि एक दिन फिल्मों में नाम कमाना है। उस समय शायद उन्हें भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि एक दिन वे बॉलीवुड की सबसे चमकती पहचान बन जाएंगे।

सपनों की दुनिया में पहला कदम

1960 के दशक में धर्मेंद्र ने मुंबई का रुख किया। शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने रास्ता बना दिया। उनकी पहली फिल्म थी। ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ यहीं से उनकी फिल्मी यात्रा शुरू हुई। धीरे-धीरे दर्शकों ने उनकी आंखों की ईमानदारी, संवाद कहने का तरीका और उनका सरल व्यवहार नोटिस करना शुरू किया। उनका व्यक्तित्व इतना साफ और सहज था कि लोग तुरंत उनसे जुड़ जाते थे।

ही-मैन बनने की कहानी

धर्मेंद्र ने 60, 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड पर ऐसा राज किया। जिसे आज भी लोग याद करते हैं।

उनकी लोकप्रिय फिल्में

  • शोले (1975) – वीरू का किरदार आज भी अमर है
  • सीता और गीता
  • धर्मवीर
  • चुपके चुपके
  • बेताब
  • राजा जानी
  • लोफर

यहीं फिल्में थी। जिसने उन्हें फिल्मों में सुपरस्टार बना दिया।

उनकी बॉडी, एक्शन स्टाइल और करिश्मे की वजह से फैंस ने उन्हें प्यार से “ही-मैन ऑफ बॉलीवुड” कहा। धर्मेंद्र वो कलाकार थे। जो एक्शन भी करते थे, कॉमेडी भी, रोमांस भी और हर किरदार में उतनी ही सच्चाई झलकती थी।

फिल्मों से आगे की जिंदगी

धर्मेंद्र ने सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी बहुत अलग-अलग अनुभव किए। उनका परिवार बड़ा और बेहद लोकप्रिय था। हेमा मालिनी से उनकी शादी, उनके बच्चे—सनी, बॉबी, ईशा, अहाना, इन सभी ने भी अपने क्षेत्र में नाम कमाया।

राजनीति में भी धर्मेंद्र ने कब रखा कदम 

2004 में वे बीकानेर, राजस्थान से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए। हेमा मालिनी खुद चुनाव प्रचार में बहुत सक्रिय रहीं। हालांकि, राजनीति का सफर उतना लंबा नहीं रहा, लेकिन उनके नाम और उनकी सादगी ने वहां भी लोगों का दिल जीता। एक बार मीडिया से बातचीत में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि, “अगर मैं पांच साल के लिए तानाशाह बन जाऊं, तो सारी गंदगी साफ कर दूं।” यह बात लंबे समय तक चर्चा में रही।

 

धर्मेंद्र का सुनहरा फिल्मी सफर

धर्मेंद्र ने अपने पूरे करियर में 300 से ज्यादा फिल्में कीं। उनकी फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं थीं, बल्कि लोगों की भावनाओं के करीब रहती थीं। उनका आचरण, उनकी मुस्कान, उनकी सादगी सब कुछ उन्हें एक अलग जगह देता था। 2023 में करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र ने फिर एक बार दर्शकों का दिल खुश किया। उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ दिसंबर 2025 में आनी थी। लेकिन अब यह फिल्म उनके बिना रह जाएगी।

क्या है मोदी सरकार का चंडीगढ़ को लेकर नया प्लान! जिसका पंजाब-हरियाणा में हो रहा जमकर विरोध

धर्मेन्द्र को लेकर चल रही खबरों पर ईशा और हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, पोस्ट कर बता दी ये सच्चाई !

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.