प्रेग्नेंसी ग्लो में सोनम कपूर! सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, दिखा लेडी डायना वाला रॉयल टच!

सोनम कपूर का प्रेग्नेंसी पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों का कहना है कि सोनम का लेटेस्ट लुक बिल्कुल लेडी डायना से इंस्पायर्ड है। अनिल कपूर के परिवार में एक बार फिर खुशियों का माहौल है, क्योंकि सोनम और उनके पति आनंद आहूजा दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा सोशल मीडिया पर बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में की, जिसे देखकर फैन्स लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं।

प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड है आउटफिट
सोनम ने यह खुशखबरी प्रिंसेस डायना से प्रेरित पिंक आउटफिट में शेयर की। 20 नवंबर को उन्होंने Margaretha Ley का 1988 का Escada सूट पहना, जो लेडी डायना के आइकॉनिक लुक से काफी मिलता-जुलता था।
ओवरसाइज्ड पैडेड शोल्डर, सॉफ्ट कर्व्स, ब्लैक पर्स, सनग्लासेस, खुले बाल और मिनिमल मेकअप—इन सब ने उनके लुक को बेहद रॉयल बना दिया। ब्लैक टाइट्स और हील्स ने पूरे आउटफिट को परफेक्ट रॉयल टच दिया।

सोशल मीडिया पर लोग उन्हें “इंडियन डायना” कह रहे हैं। सोनम के पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों ने खूब प्यार बरसाया। परिणीति चोपड़ा ने उन्हें “ममासीता” कहा, करीना कपूर खान ने बधाई दी, और सोनम की मां सुनीता कपूर ने ढेर सारा प्यार दिया।
आनंद आहूजा का रिएक्शन
सोनम के पति आनंद आहूजा ने कमेंट करते हुए मज़ेदार अंदाज़ में लिखा—
“बेबी माँ!”
सोनम का यह ग्लैमरस अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है और फैन्स उनके इस रॉयल लुक के दीवाने हो गए हैं।
CJI गवई ने फेयरवेल में कह दी ये बात! ! धर्मनिरपेक्षता और बौद्ध धर्म पर भी खुलकर बोले मुख्य न्यायाधीश