Search

अहान पांडे का खुलासा: अनीत पड्डा संग ‘रिलेशनशिप’ के अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप!

अहान पांडे का खुलासा: अनीत पड्डा संग ‘रिलेशनशिप’ के अफवाहों पर लगाया फुलस्टॉप!

अहान पांडे और अनीत पड्डा की बॉन्डिंग और उन पर चल रही चर्चाओं को लेकर आखिरकार साफ तस्वीर सामने आ गई है। इसी साल बॉलीवुड में डेब्यू करने के बावजूद उनकी जोड़ी को लेकर जबरदस्त चर्चा रही है। उनकी पहली फिल्म ‘सैयारा’ ने दर्शकों को तुरंत ही अपना बना लिया था। सोशल मीडिया पर दोनों के फैन एडिट वायरल हो गए। करण जौहर के एक हिंट ने भी इन अटकलों को और बढ़ा दिया था। लेकिन अब अहान ने खुद सामने आकर उनके और अनीत के बीच रिश्ते पर बताया है।

Ahaan Panday Aneet Padda

करीबी दोस्त हैं अनीत

GQ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अहान पांडे ने बताया कि अनीत पड्डा उनकी सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं, लेकिन वह उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर लंबे समय से चल रही रिलेशनशिप की अफवाहें सच नहीं हैं।

अहान के मुताबिक, उनके बीच एक गहरा कनेक्शन है, लेकिन यह सिर्फ दोस्ती की सहजता और भरोसे पर आधारित है, रोमांस पर नहीं।

उन्होंने कहा कि उनकी ऑन-स्क्रीन केमेस्ट्री रोमांस से नहीं, बल्कि इमोशनल सुरक्षा, समझ और सहजता से आती है। दोनों इंडस्ट्री में आने से पहले भी एक ही सपना देखते थे और पाउलो कोएल्हो की लाइन—
“सपने के सच होने की संभावना ही जिंदगी को दिलचस्प बनाती है”
उन्हें हमेशा प्रेरित करती रही।

Saiyaara Movie Stars

अहान ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस

अहान ने साफ कहा कि वह अभी सिंगल हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिछले रिश्तों में उनकी ‘लव लैंग्वेज’ को काफी सराहा गया है।

हालांकि उनकी इस सफाई के बाद भी कई फैंस मानने को तैयार नहीं हैं और कह रहे हैं कि ‘सैयारा’ में दिखी दोनों की केमेस्ट्री असल जिंदगी में भी होनी चाहिए।

धूल, धुआं और जहरीली हवा! दिल्ली की हवा फिर हुई खतरनाक, AQI 400 पार!

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.