Search

दिल्ली में एमरजेंसी जैसे हालात, AQI 500 पार! GRAP-4 लागू किया गया

दिल्ली में एमरजेंसी जैसे हालात, AQI 500 पार! GRAP-4 लागू किया गया

दिल्ली में GRAP-4 लागू: खतरनाक प्रदूषण से हालात बिगड़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर हालत और बिगड़ते जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर घने स्मॉग की चादर छाई रही। कई दिनों से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में चल रही हवा अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 461 तक दर्ज किया गया, जिसे बेहद गंभीर माना जाता है। पिछले एक महीने से प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और कृत्रिम बारिश की कोशिशें भी अभी तक असरदार नहीं हुई हैं।

Delhi AQI Smog Situation

एमरजेंसी जैसे हालात

दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 600 के पार पहुंच गया, जिससे लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

  • अलीपुर, आनंद लोक और ग्रेटर कैलाश में AQI 580+
  • PGDAV कॉलेज इलाके में AQI 701
  • आनंद विहार और शाहदरा में AQI 608

ये आंकड़े बताते हैं कि राजधानी की हवा जहरीली हो चुकी है और इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।

GRAP-4 लागू किया गया

स्थिति खराब होने पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP-4 लागू कर दिया है — यह प्रदूषण नियंत्रण का सबसे उच्च स्तर है।

इसके लागू होते ही:

  • सभी तरह के निर्माण और विध्वंस कार्य बंद
  • दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक
  • भारी डीजल वाहनों की आवाजाही बंद
  • उद्योगों और फैक्ट्रियों पर सख्त निगरानी
  • सड़कों पर सफाई और पानी का छिड़काव बढ़ाया जाएगा

विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार बढ़े बिना हालत में सुधार मुश्किल है।

Delhi Pollution Peak Level

प्रदूषण बढ़ाने में मौसम भी जिम्मेदार

आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम 25°C दर्ज किया गया। ठंड और धीमी हवाओं के कारण हवा में मौजूद प्रदूषक तत्व जमीन के पास ही अटके हुए हैं, जिससे स्मॉग की परत और घनी हो गई है।

हवा की रफ्तार अगले कुछ दिनों तक कम रहने की संभावना है। जहरीली हवा की वजह से लोगों में आंखों में जलन, खांसी, सांस लेने में दिक्कत और गले में खराश जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं।

डॉक्टरों ने विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी वाले लोगों को बाहर कम निकलने व N95 मास्क पहनने की सलाह दी है।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.