Search

पलक मुच्छल ने कैसे बचाई 3800 बच्चों की जान! गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

पलक मुच्छल ने कैसे बचाई 3800 बच्चों की जान! गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

 

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक मुच्छल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि इंसानियत सबसे बड़ी है। अपनी मधुर आवाज़ से करोड़ों दिलों को जीतने वाली पलक अपने पेशे से इतर कुछ अलग काम के लिए चर्चा में हैं। पलक के नाम अब 3,800 से ज्यादा बच्चों की हृदय सर्जरी करवाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है।

पलक मुच्छल

चैरिटेबल फाउंडेशन के जरिए करती हैं मदद

उन्होंने अपने हर स्टेज शो की कमाई आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की हार्ट सर्जरी पर खर्च की है। पलक आज भी अपनी आय का बड़ा हिस्सा उन्हीं मासूम दिलों को नई ज़िंदगी देने में लगा रही हैं। इसी संकल्प के लिए उन्होंने ‘पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन’ की नींव रखी थी। इस संगठन ने अब तक हजारों बच्चों को जीवनदान दिया है।

 

रेल यात्रा के दौरान हुए वाकिए ने किया था प्रेरित

इंदौर में जन्मी पलक मुच्छल ने छोटी सी उम्र में ही यह ठान लिया था कि वह अपनी गायकी को सिर्फ शोहरत का ज़रिया नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाएंगी। इस मानवीय यात्रा की शुरुआत उनके बचपन में एक रेल यात्रा के दौरान हुई थी। सफर के दौरान उन्होंने कुछ गरीब बच्चों को बेसहारा हालत में देखा, और उसी पल उन्होंने ठान लिया कि वह भविष्य में उनके लिए कुछ बड़ा करेंगी। यही संकल्प आगे चलकर ‘पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन’ की नींव बना।

कारगिल शहीदों के परिवारों की भी मदद

पलक मुच्छल ने सिर्फ बच्चों के इलाज तक ही अपनी सेवा सीमित नहीं रखी। उन्होंने कारगिल शहीदों के परिवारों की मदद की और गुजरात भूकंप पीड़ितों के लिए 10 लाख रुपये का दान भी दिया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बच्चों के साथ समय बिताती नज़र आ रही हैं — मुस्कुराते हुए, जैसे हर बच्चे का दिल उनका अपना हो।

 

‘मेरी आशिकी’, ‘कौन तुझे’, और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसे सुपरहिट गानों से संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली पलक आज करोड़ों दिलों में बसती हैं। पलक मुच्छल आज सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि इंसानियत की सच्ची मिसाल बन चुकी हैं।

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.