Fact Check
Search

ब्राज़ीलियन मॉडल ने किया हैरान करने वाला खुलासा! राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई थी तस्वीर

ब्राज़ीलियन मॉडल

बिहार और हरियाणा चुनावों के बीच नया विवाद: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई तस्वीर पर उठा बवाल

राहुल गांधी के दावे से मचा हंगामा, ब्राजील की मॉडल ने दी सफाई, कहा, “मेरा भारत की राजनीति से कोई संबंध नहीं”

ब्राज़ीलियन मॉडल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद एक तस्वीर ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान 25 लाख वोटों की चोरी हुई है। इसी के साथ उन्होंने एक युवती की तस्वीर दिखाई और दावा किया कि यह ब्राजीलियन मॉडल की है, जिसकी फोटो हरियाणा की वोटर लिस्ट में इस्तेमाल की गई।

राहुल का कहना था कि “इस महिला के नाम से हरियाणा में कई वोट डाले गए। कभी सीमा के नाम पर, कभी स्वीटी या सरस्वती के नाम से। यह आरोप लगते ही मामला सोशल मीडिया पर फैल गया, और कुछ ही घंटों में तस्वीर वायरल हो गई।”

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सामने आया। उसमें वही महिला नजर आई, जिसे राहुल ने दिखाया था। कई अकाउंट्स से वीडियो शेयर करते हुए दावा किया गया कि उसका नाम लेरिसा है और वह ब्राजील की रहने वाली है।

वीडियो में लेरिसा पुर्तगाली भाषा में कहती है, “दोस्तों, मैं आपको एक मज़ाक सुनाती हूं – मेरी तस्वीर भारत की वोटर लिस्ट में लगाई गई है। मुझे भारतीय बताकर लोग आपस में बहस कर रहे हैं। देखो, कितना अजीब है! मैं तो कभी भारत गई ही नहीं।”

 

असल में कहां से आई थी तस्वीर?

बाद में जांच में यह बात सामने आई कि जिस तस्वीर को राहुल गांधी ने दिखाया, वह दरअसल किसी वोटर की नहीं थी, बल्कि स्टॉक फोटो वेबसाइट्स से ली गई थी। इन वेबसाइटों पर फोटोज़ मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध होती हैं।

यह फोटो पहली बार 2 मार्च 2017 को पोस्ट की गई थी और अब तक 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड हो चुकी है। फोटोग्राफर का नाम मैथ्यूस फेरेरो बताया जा रहा है, जो ब्राजील के बेलो होरिजोंटे शहर में रहते हैं। वेबसाइट पर मॉडल का नाम नहीं लिखा गया था, इसलिए यह पहचान में नहीं आई कि वह कौन है।

क्या कहा मॉडल लेरिसा ने

ब्राजीलियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का नाम लेरिसा है और उसने खुद इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उसने कहा कि यह फोटो उसके शुरुआती मॉडलिंग दिनों की है, जब वह लगभग 18 से 20 साल की थी।

लेरिसा ने बताया, “मेरी तस्वीर किसी ने स्टॉक वेबसाइट से डाउनलोड करके बिना अनुमति इस्तेमाल की है। अब मैं मॉडल नहीं हूं, और भारत की राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझे देखकर लोग आपस में झगड़ रहे हैं, यह बहुत अजीब है।”

उसने यह भी कहा कि एक भारतीय रिपोर्टर ने उससे इंस्टाग्राम पर इंटरव्यू के लिए संपर्क किया था, लेकिन बाद में उसका सोशल मीडिया अकाउंट नहीं मिला।

फोटोग्राफर को भी झेलनी पड़ी परेशानी

इस पूरे विवाद के बाद तस्वीर खींचने वाले फोटोग्राफर मैथ्यूस फेरेरो को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ब्राजील की न्यूज एजेंसी ने उनसे बातचीत की। फेरेरो ने बताया कि राहुल गांधी के बयान के बाद लाखों लोग उनके अकाउंट्स पर पहुंच गए और कई ने उन्हें ही मॉडल समझ लिया।

उन्होंने कहा, “मेरे सोशल मीडिया पर इतने संदेश आने लगे कि मुझे अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट करना पड़ा। कुछ लोगों ने तो मेरे प्रोफाइल हैक करने की कोशिश भी की। दरअसल, यह तस्वीर एक फ्री फोटो थी, लेकिन लोगों ने गलतफहमी में इसे असली मामला समझ लिया।”

राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बिहार का मुद्दा भी उठाया

हरियाणा चुनाव में “वोट चोरी” का मामला उठाने के बाद राहुल गांधी ने अब बिहार विधानसभा चुनाव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा में लाखों वोटर लिस्ट से हटाए गए थे, वैसे ही बिहार में भी “ऑपरेशन सरकार चोरी” चल रहा है।

राहुल ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के पांच लोगों को बुलाया, जिन्होंने बताया कि उनके नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। उन्होंने कहा, “यह सब चुनाव से पहले किया जाता है ताकि असली मतदाता वोट न दे सके। यह लोकतंत्र की हत्या है।”

राहुल का दावा था कि हरियाणा में करीब 3.5 लाख वोटर लिस्ट से हटाए गए थे और बिहार में भी वही तरीका अपनाया जा रहा है। उनका कहना है कि यह किसी गलती से नहीं, बल्कि एक सुनियोजित प्रक्रियाके तहत हो रहा है।

चुनाव आयोग का जवाब

राहुल के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने कहा कि वोटर लिस्ट समय-समय पर अपडेट होती रहती है। अगर किसी तस्वीर या नाम का गलत इस्तेमाल हुआ है, तो यह एक तकनीकी त्रुटि हो सकती है। आयोग ने आश्वासन दिया कि डुप्लीकेट एंट्रीज़ की जांच चल रही है और किसी भी फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार ‘ट्रंप से डरते हैं प्रधानमंत्री’, विदेश नीति को लेकर सरकार पर बरसा विपक्ष

आखिर रोहित शर्मा से क्यों छीन ली वनडे कप्तानी ! इस फैसले के क्या है मायने शुभमन गिल बने नए कप्तान

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.