Fact Check
Search

आईपीएल चेयरमैन बोले ‘आने वाला सितारा तैयार है’! कौन है ये खिलाड़ी जिसके बारे में हो रही है इतनी बात ?

आईपीएल चेयरमैन बोले ‘आने वाला सितारा तैयार है’! कौन है ये खिलाड़ी जिसके बारे में हो रही है इतनी बात ?

 

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने शानदार IPL प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। सिर्फ 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने के बाद उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया था। बिहार के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़े और आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

 

आईपीएल चेयरमैन ने की तारीफ

उनकी प्रतिभा देखकर आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि वैभव जल्द ही टीम इंडिया में नजर आ सकते हैं। धूमल ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “हम भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ पर हमेशा बात करते रहे हैं, लेकिन अब देखिए — 14 साल का ये करिश्माई खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी टीम में जगह बनाने की दस्तक दे रहा है।”

 

इसके बाद वैभव ने साबित कर दिया कि वे बड़े खिलाड़ियों के बीच भी दमदार खेल दिखा सकते हैं। अंडर-19 सर्किट में उनसे पांच साल बड़े गेंदबाजों के सामने भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से उनका तूफानी शतक चर्चा में रहा और सबको दिखा दिया कि वे किसी भी बड़े मंच पर बेखौफ खेल सकते हैं।

 

 

 

सूर्यवंशी ने अंडर-19 टीम के साथ भी शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि भारत की सीनियर टीम में पहले से ही कई मजबूत बल्लेबाज हैं, इसलिए उन्हें मौका पाने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है। फिर भी, अंडर-19 टीम में उनकी अहम भूमिका बताती है कि टीम प्रबंधन उनपर नज़र बनाए हुए है। टीम इंडिया में जगह पाने से पहले उन्हें और सीनियर क्रिकेट खेलने का अनुभव जुटाना होगा।

आईपीएल चेयरमैन

आईपीएल में रहा शानदार प्रदर्शन

आईपीएल में सूर्यवंशी का प्रदर्शन शानदार रहा। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद उन्होंने सात मैच खेले और 252 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 206 रही, जो उनके आक्रामक और आत्मविश्वासी खेल का सबूत है। इतनी कम उम्र में इतनी ताकत और मैच पर पकड़ दिखाना वाकई काबिल-ए-तारीफ था।

 

उनके सीजन का सबसे यादगार पल गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक था — जो आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज शतक बना। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंडर-19 टीम के लिए एक और शतक लगाया, जिससे यह साबित हुआ कि उनका फॉर्म और आत्मविश्वास दोनों लगातार बढ़ रहा हैं।

Halloween का डरावना सच! जब लौटती हैं आत्माएं धरती पर — जानें इस रहस्यमयी त्योहार की कहानी

Shashwat Srijan

Content Writer

Leave a Comment

Your email address will not be published.