Fact Check
Search

अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बोली “दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं”! 90 के दशक में किया था TOPLESS फोटोशूट

ममता कुलकर्णी का विवादित बयान

बॉलीवुड स्टार ममता कुलकर्णी ने हाल ही में एक वीडियो में कहा कि “दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है।”

ममता ने कहा कि उनका दाऊद से कोई संबंध नहीं रहा।

जानिए — कैसे उनके इस बयान ने अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड के पुराने रिश्तों को फिर सुर्खियों में ला दिया।

 

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 90 के दशक में अपनी खूबसूरती और बोल्ड अंदाज़ से लाखों दिलों पर राज करने वाली ममता ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है। लंबे वक्त तक फिल्मी दुनिया से दूर रहने के बाद, ममता कुलकर्णी अब एक विवादित वीडियो के ज़रिए फिर सुर्खियों में लौट आई हैं। इस वीडियो में उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर जो कहा है, उसने लोगों को हैरान कर दिया है।

“दाऊद आतंकवादी नहीं है” — ममता कुलकर्णी

वायरल वीडियो में ममता कुलकर्णी कहती नजर आ रही हैं,“मेरा दाऊद इब्राहिम से कोई लेना-देना नहीं है। लोग उसका नाम लेकर मुझे बदनाम करते रहे, लेकिन सच्चाई यह है कि उसने देश के अंदर कभी कोई बॉम्ब ब्लास्ट या एंटी-नेशनल काम नहीं किया। मैं उसके साथ नहीं हूं, लेकिन वह आतंकवादी नहीं है। आपको फर्क समझना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा, “जब लोग दाऊद का नाम लेते हैं, तो मैं स्पष्ट कर दूं कि जिसके साथ मेरा नाम जोड़ा गया था, उसने मुंबई में कोई बम धमाका नहीं किया था। मैंने तो दाऊद को कभी देखा तक नहीं।” उनका यह बयान कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने उन्हें “अंडरवर्ल्ड का बचाव करने” के लिए ट्रोल किया, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि ममता केवल अपनी छवि साफ़ करने की कोशिश कर रही है।

अंडरवर्ल्ड से पुराना नाता

90 के दशक के अंत में ममता कुलकर्णी का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से जोड़ा गया था। उस वक्त बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के रिश्तों पर बहुत चर्चाएं होती थीं, और कई सितारों के नाम भी ऐसे लिंक में सामने आते थे। ममता पर आरोप था, कि वह छोटा राजन के काफी करीब थीं, जिसके चलते इंडस्ट्री में कई निर्माताओं ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया। नतीजा यह हुआ कि उनका चमकता फिल्मी करियर अचानक ठहर गया। इसके बाद खबरें आईं कि वह दुबई में बस गई हैं और वहीं से उनका संपर्क विक्की गोस्वामी नामक व्यक्ति से हुआ। विक्की एक समय अंडरवर्ल्ड से जुड़ा माना जाता था और 2000 करोड़ रुपये की ड्रग तस्करी के मामले में उसका नाम प्रमुख रूप से सामने आया था।

20 साल भारत से बाहर रही

लगभग 2000 में ममता कुलकर्णी ने भारत छोड़ दिया था। कहा जाता है, कि वह विक्की गोस्वामी के साथ केन्या चली गईं और वहां कई साल तक रहीं। इस बीच भारत में उनके खिलाफ ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। हालांकि, उन्होंने कभी इन आरोपों को स्वीकार नहीं किया। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्होंने आध्यात्मिक जीवन” अपना लिया है और वह अब किसी आपराधिक गतिविधि से दूर हैं। करीब 20 साल बाद जब ममता भारत लौटीं, तब भी विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ सका।

किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनीं, फिर हटा दी गईं

इस साल की शुरुआत में ममता कुलकर्णी एक बार फिर तब चर्चा में आईं जब उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर घोषित किया गया। यह खबर आने के बाद कई धार्मिक संगठनों ने सवाल उठाए कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री को इतने बड़े धार्मिक पद पर क्यों बैठाया गया। काफी विवाद और विरोध के बाद अखाड़े ने उनका महामंडलेश्वर पद रद्द कर दिया। हालांकि ममता ने कहा कि वह अब भी किन्नर समाज से जुड़ी हैं और समाजसेवा के माध्यम से अपनी नई पहचान बनाना चाहती हैं।

बॉलीवुड करियर की एक झलक

ममता कुलकर्णी ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में तमिल फिल्म “Nanbargal” से की थी। इसी साल उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और फिल्म “मेरा दिल तेरे लिए ” से पहचान पाई।

इसके बाद उन्होंने लगातार हिट फिल्में दीं ।

  • तिरंगा (1992)
  • वक्त हमारा है (1993)
  • क्रांतिवीर (1994)
  • करण अर्जुन (1995)

आंदोलन, बाजी, और चाइना गेट जैसी फिल्मों ने उन्हें 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार कर दिया। उनकी 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म के बाद वे फिर से सुर्खियों में आईं, लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

विवादों का साया

ममता का जीवन हमेशा विवादों से घिरा रहा। कभी बोल्ड फोटोशूट को लेकर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी, तो कभी अंडरवर्ल्ड से रिश्तों की खबरों ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया। उनकी सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब 1993 में उन्होंने फिल्मफेयर के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। उस वक्त इसे “शर्मनाक” बताया गया था और कई संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि उस फोटोशूट को लेकर उन्हें “अनुचित रूप से टारगेट” किया गया, जबकि कई पुरुष कलाकार उससे ज्यादा बोल्ड सीन कर चुके थे।

लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक्स और इंस्टाग्राम पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “ममता कुलकर्णी को अब राजनीति करनी चाहिए, फिल्म नहीं। ऐसा बयान तो कोई नेता भी नहीं देता।” वहीं एक ने कहा, “वो सिर्फ अपना नाम फिर से सुर्खियों में लाने की कोशिश कर रही हैं।” कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि अगर ममता के पास कोई सबूत है कि दाऊद ने मुंबई धमाकों में भूमिका नहीं निभाई, तो उन्हें उसे सार्वजनिक करना चाहिए।

 

Anushka Pandey

Content Writer

Anushka Pandey as a Anchor and Content writer specializing in Entertainment, Histroical place, and Politics. They deliver clear, accurate, and engaging content through a blend of investigative and creative writing. Bagi brings complex subjects to life, making them accessible to a broad audience.

Leave a Comment

Your email address will not be published.